तीर्थ गुरु पुष्कर को अर्पित किया जाएगा 1 किलोमीटर लंबा पीतांबर वस्त्र
Advertisement

तीर्थ गुरु पुष्कर को अर्पित किया जाएगा 1 किलोमीटर लंबा पीतांबर वस्त्र

मंडल की इंदिरा राजोरिया(राजऋषि) ने बताया कि आयोजन को लेकर कस्बे की महिलाओं को सरोवर के किनारे बने 52 घाट अलग-अलग रूप से आवंटित किए गए हैं. 

तीर्थ गुरु पुष्कर को अर्पित किया जाएगा 1 किलोमीटर लंबा पीतांबर वस्त्र

Pushkar: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जैसे प्रयाग सभी तीर्थों का राजा है उसी प्रकार जगतपिता ब्रह्मा का आदि तीर्थ पुष्कर सभी तीर्थों का गुरु माना जाता है. गुरुवार को गुरु वंदन के त्योहार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ नगरी पुष्कर में विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे. 

इन्हीं धार्मिक आयोजनों के क्रम में तीर्थ नगरी पुष्कर में पहली बार पुष्कर सरोवर को पीतांबरी अर्पित की जाएगी. कस्बे के बांके बिहारी महिला मंडल के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. पुष्कर सरोवर को पितांबरी अर्पित करने के लिए खास गुजरात के सूरत से पीत वस्त्र मंगवाए गए हैं.

आयोजन को लेकर मंडल सहित कस्बे की महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंडल की इंदिरा राजोरिया(राजऋषि) ने बताया कि आयोजन को लेकर कस्बे की महिलाओं को सरोवर के किनारे बने 52 घाट अलग-अलग रूप से आवंटित किए गए हैं. जिसमें 100 से अधिक महिलाएं सरोवर के विभिन्न घाटों पर लगभग 1 किलोमीटर लंबा पीत वस्त्र(पीताम्बर) तीर्थ गुरु पुष्कर सरोवर को अर्पित करेंगी. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे आयोजित हुआ. कार्यक्रम के क्रम में पीतांबर वस्त्र अर्पित करने के पश्चात सरोवर की विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'कान्या मान्या कुर्र चालां जोधपुर' और 'आदमी हुतिया है' गाने से जीता लोगों का दिल, जानें राजस्थानी सिंगर राहगीर के बारे में

अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news