Shardiya Navratri 2024: अलवर के महाराज को सपने में नजर आईं थीं मनसा माता, पहाड़ खोदा तो निकली मूर्ति, पढ़ें अनोखी कहानी

Published: Oct 04, 2024, 10:20 AM|Updated: Oct 04, 2024, 10:20 AM

Alwar News: आज हम आपको अलवर के ऐतिहासिक मंदिर के बारे में बताते हैं, जो करीब 300 साल पुराना है. राजस्थान के सिंह द्वार अलवर को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है. अलवर में पांडुपोल हनुमान मंदिर, भर्तहरि धाम, नारायणी माता मंदिर, नीलकंठ महादेव, करणी माता मंदिर और मनसा माता मंदिर प्रसिद्ध है. इन मंदिरों में साल भर लोग पूजा-अर्चना करते हैं. अलवर के अलावा आसपास के जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. नवरात्रिके समय मनसा माता मंदिर में खास पूजा-अर्चना होती है.