रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हुई दिल्ली रवाना
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1070501

रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हुई दिल्ली रवाना

रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra), बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ दिल्ली रवाना हुई.

फाइल फोटो

Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra), बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ दिल्ली रवाना हुई.

इस दौरान मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट कोटा मेगा हाईवे से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। प्रियंका गांधी वाड्रा के सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना होने की सूचना के बाद मलारना डूंगर थाना पुलिस मुस्तैद नजर आई. जहां थाना क्षेत्र की सड़कों पर पुलिस के जवानों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया.

यह भी पढ़ें - 104 वर्षीय स्वतंत्रता सैनानी रामेश्वर चौधरी पंचतत्व में विलिन, अंतिम दर्शन में उमड़ी भीड़

प्रियंका गांधी के काफिले के साथ एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला चल रहा था. प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस के हथियारबंद जवानों की गाड़ी भी उनके काफिले के साथ चल रही थी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 11 जनवरी को सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची थी, जहां अपना जन्मदिन मनाने के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हुई.

Reporter-Arvind Singh

Trending news