Bikaner News: गैंगस्टर रोहित के 26 सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स पर पुलिस का एक्शन, 30 टीमों ने घरों पर की रेड

बीकानेर में पुलिस ने गैंगस्टर रोहित के 26 सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस की 30 टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में रेड की, जिसमें 10 फॉलोअर्स घर पर सोते हुए पकड़े गए. पुलिस ने उन्हें पाबंद कर दिया और अन्य फॉलोअर्स की तलाश जारी है.

Bikaner News: गैंगस्टर रोहित के 26 सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स पर पुलिस का एक्शन, 30 टीमों ने घरों पर की रेड

Bikaner News: बीकानेर में पुलिस ने गैंगस्टर रोहित के 26 सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस की 30 टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में रेड की, जिसमें 10 फॉलोअर्स घर पर सोते हुए पकड़े गए. पुलिस ने उन्हें पाबंद कर दिया और अन्य फॉलोअर्स की तलाश जारी है. इनमें से कुछ लोग विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं.

बीकानेर पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर बड़ी कार्रवाई की. एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर 30 से अधिक पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में छापामारी की, जिसमें 10 युवकों को घरों से दबोचकर पाबंद किया गया. बाकी लोगों की तलाश जारी है. यह कार्रवाई एएसपी सिटी सौरभ तिवारी के नेतृत्व में हुई.

बीकानेर पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस रोहित गोदारा को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले युवकों के घरों पर दबिश दे रही है, जिनमें से अधिकांश ने पहले कई मामलों में गैंगस्टर का सहयोग किया है. पुलिस अब ऐसे लोगों को लगातार चिन्हित करेगी और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी. यह कार्रवाई अपराध के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news