Bikaner: थार रेगिस्तान की गर्मी में वन्य जीवों के लिए मसीहा बना युवा मंडल संस्थान, बनवा रहे वाटर पॉइंट

Published: Jun 14, 2024, 04:56 AM|Updated: Jun 14, 2024, 04:56 AM

Bikaner News: थार के रेगिस्तान में आग उगलने वाली गर्मी में वन्य जीवों को पानी के लिए तड़प तड़प कर जीवन समाप्त करने वाली घटनाओं से विचलित होकर सीमा क्षेत्र के युवाओं ने नई मुहिम का आगाज करते हुवे कई किलोमीटर में फैले वन्य क्षेत्र में वाटर पॉइंट और खेवटियों का निर्माण कर वन्य पशुओं को नया जीवन दान देने का प्रयास किया जा रहा है.