कौन है बीकानेर की शेरनी? जो अफीम को बता रही काला गुड़ और लगा रही पुलिस पर ये आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले की 'आ बीकानेर की गर्ल' दुनिया छोड़ने की बात कहने लगी है. वह कह रही है कि पुलिस ने उससे कहा कि 'एक रात के लिए हमारी होजा'.

कौन है बीकानेर की शेरनी? जो अफीम को बता रही काला गुड़ और लगा रही पुलिस पर ये आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले की 'आ बीकानेर की गर्ल' के नाम से फेमस लड़की इन दिनों काफी सोशल मीडिया पर छाई हुई है क्योंकि वह अपनी एक हकरत के चक्कर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ली गई हैं, जिसके चलते वह दुनिया छोड़ने की बात कहने लगी है. ऐसे में हम आपको बीकानेर की शेरनी कौन है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं. 

 
'बीकानेर की शेरनी' के नाम से फेमस लड़की का असली नाम मोनिका राजपुरोहित है, जिसकी उम्र 21 साल है. मोनिका बीकानेर में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके में बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन में रहती है. हाल ही में इस लड़की ने अफीम खाते हुए वीडियो बनाया, जो उसे काफी भारी पड़ गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस वीडियो को लेकर बीकानेर एसपी IPS तेजस्विनी गौतम का कहना है कि बीते दिनों शिकायत मिली थी कि बीकानेर की रहने वाली मोनिका राजपुरोहित ने सोशल मीडिया पर अफीम खाते हुए वीडियो पोस्ट किया है. इसी के चलते दो दिन पहले बीकानेर पुलिस ने नशे की तस्करी के शक में मोनिका राजपुरोहित के घर दबिश दी, जिसके चलते उसके घर से 200 ग्राम डोडा पोस्‍त मिला. 

वहीं,  मोनिका राजपुरोहित ('बीकानेर की शेरनी') के साथ एक नाबालिग युवती (बीकानेर की गर्ल) को भी पुलिस ने पकड़ा. कम मात्रा में जब्‍त डोडा पोस्‍त मिलने की वजह से दोनों को हाथों-हाथ जमानत पर छोड़ दिया गया था. इसके साथ ही एसपी ने भी बताया कि  मोनिका राजपुरोहित के दोनों मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है. मोनिका के खिलाफ कई लोगों द्वारा ब्‍लैकमेल करने की शिकायत दी है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. साथ ही इस बात भी पता लगा रही है कि मोनिका के पास डोडा पोस्‍त कहां से आया?

इधर, गिरफ्तारी व जमानत के बाद  मोनिका राजपुरोहित ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह रो रही है. साथ ही बीकानेर पुलिस पर कई सारे आरोप लगा रही है. उसने रोते हुए कहा कि मैं मेरी मम्मी के फोन से यह वीडियो बना रही हूं क्योंकि उसके दोनों फोन पुलिस द्वरा जब्त कर लिए गए हैं. 

मोनिका कह रही है कि पुलिस ने उससे कहा कि 'एक रात के लिए हमारी होजा'. साथ ही पुलिस ने गंदे तरीके से मारकर उसके मोबाइल के पासवर्ड खुलवाए. उसके हाथ जोड़ने पर भी वह नहीं माने और काले गुड़ को अफीम बताकर मेरा वीडियो बनाया. साथ ही वीडियो नहीं बनाने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी. वहीं, मोनिका वायरल वीडियो में जान देने की बात भी कह रही है. उसने कहा कि उसके घरवाले खतरे में है. 


Trending news