BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राज्य से सभी केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल
Advertisement

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राज्य से सभी केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल

चुनाव प्रचार के लिए जारी 20 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और उसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का नाम है.

स्टार प्रचारकों की सूची जारी.

Jaipur : राजस्थान में विधानसभा 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. भाजपा की इस सूची में राज्य से केंद्र कि मोदी सरकार (PM Narender Modi) में मंत्रियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को भी शामिल किया है. राज्य में वल्लभनगर (Vallabhnagar) और धरियावद (Dhariyavad) विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है. ऐसे में प्रचार में भी पूरा दमखम लगाएगी. चुनाव वाली इन दोनों सीटों में से वल्लभनगर पर कांग्रेस के पास थी, वहीं धरियावद सीट भाजपा के कब्जे में थी. 

सूची में सबसे ऊपर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी का नाम
चुनाव प्रचार के लिए जारी 20 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और उसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का नाम है. सूची ने राज्य से तब सभी केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है, लेकिन राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम तीसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ेंः Dotasara के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- तमाम भाजपा नेता चाहते हैं REET दोबारा हो

क्षेत्रीय और सोशल इंजीनियरिंग का रखा ध्यान
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में जहां प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है. राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ लाल मीणा (Dr. Kirod Lal Meena), सांसद कनक मल कटारा, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, विधायक जोगेश्वर गर्ग का नाम शामिल किया गया है.

यह है भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची
1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां
2. राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह
3. राष्ट्रीय महामंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
4. प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
5. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया
6. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया
7. केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
8. केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
9. केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
10. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़
11. राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर
12. सांसद ओमप्रकाश माथुर
13. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी
14. सांसद दिया कुमारी
15. सांसद सीपी जोशी
16. सांसद किरोडीलाल मीणा
17. सांसद कनकमल कटारा
18. प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा
19. प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा
20. विधायक जोगेश्वर गर्ग

Trending news