कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भी, दो दिनों से पसरा सन्नाटा
Advertisement

कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भी, दो दिनों से पसरा सन्नाटा

कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC) पर भी नज़र आ रहा है. PCC में पिछले दो दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है.

फाइल फोटो

Jaipur Coronavirus Update: कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC) पर भी नज़र आ रहा है. PCC में पिछले दो दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य नेता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय आने से बच रहे हैं.

गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय आए थे और उसके तुरंत बाद ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हड़कंप मच गया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई पीसीसी पदाधिकारियों और कई नेता होम आइसोलेशन में चले गए हैं.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को पूरी तरीके से सैनिटाइज किया गया है. कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर समेत तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पीसीसी आने वाले आगंतुकों को भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: बीते 24 घंटों में हुई झमाझम बारिश, जानें आज का मौसम का हाल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने वाले कई नेताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत की रिपोर्ट पॉजिटिव (CM Ashok Gehlot Corona Positive) आने के बाद स्वयं भी कोरोना की जांच कराई है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है, रिपोर्ट आने तक तमाम नेता होम आइसोलेशन में ही रहेंगे.

गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत कोरोना पॉजिटिव आ गए थे, उसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कोरोना की जांच के लिए अपना सैंपल दिया था और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने गए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कई लोगों से मुलाकात की थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के थोड़ी देर के बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी.

Trending news