Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. इसके बाद चांद को देखकर व्रत खोलती हैं. ऐसे में शादी के बाद पहली बार इस उपवास को रख रही महिलाएं इन खास बातों का विशेष ध्यान रखें.
1/5करवा चौथ पर महिलाओं को 'व्रत कथा' जरूर सुननी चाहिए. इसके बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद लें. इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं.
डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.
2/5शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत काफी खास होता है. महिलाएं पहले करवा चौथ पर शादी का जोड़ा पहनें. कहते हैं कि इससे सुख-समृद्धि का खास आशीर्वाद मिलता है.