Jaipur Beggars Free Campaign: राजस्थान सरकार द्वारा काफी समय से जयपुर को भिखारी मुक्त बनाने का प्रयास जारी है, लेकिन राइजिंग राजस्थान शिखर सम्मेलन को लेकर इसमें तेजी आ गई है. सरकार ने इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए है.
1/4इसके अलावा राजस्थान कौशल आजीविका विकास आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर भिखारियों को उद्यमी बनाने में मदद की जाएगी. भिखारियों के पुनर्वास के लिए उन्हें ऋण या अनुदान जैसी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा.
2/4यातायात अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भिखारियों और सड़क पर रहने वालों के बारे में फौरन मानव सेवा संस्थान के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दैं. वहीं, नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित पुनर्वास गृहों में साफ-सफाई के साथ ही पर्याप्त भोजन सहित सभी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को संभावित बीमारियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.