Jaipur: बारिश से फागी तहसील के कई गांवों में हालात विकट, जलभराव से टूटा संपर्क

Fagi, Jaipur News: दूदू क्षेत्र में बाढ़ के हालात होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बीमार महिला-पुरुष फागी तक नहीं आ पा रहे. ग्राम पंचायत लसाडिया, ग्राम सिरस्या, पालड़ी का फागी से संपर्क कट गया है और प्रशासन राहत के कोई कार्य नही कर पा रहा.

 

1/4

प्रशासन ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया

jaipur news heavy waterlogging in fagi due to rainfall see horrible photos1/4

तहसीलदार ने ग्राम लसाडिया में पाइप फैक्टरी के प्रबंधन से रास्ता सुचारू के लिए सहयोग मांगा तो पाइप फैक्टरी प्रबंधन ने कहा कि प्रशासन यदि स्टील उपलब्ध करवा दे तो पाइप उपलब्ध करवा दिया जाएगा. आधे खर्च में ही काम हो जाएगा. प्रशासन ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया.

 

2/4

बेघर लोगों को सहारा नहीं, प्रशासन बेखब

jaipur news heavy waterlogging in fagi due to rainfall see horrible photos2/4

हालात यह है कि पिछले एक सप्ताह से लोग घरों में ही कैद हैं. बीमार लोगों के इलाज के लिए रास्ते अवरुद्ध हैं. आखिर जाएं तो किधर जाएं. चारों तरफ पानी ही पानी है. कच्चे घर ढहने से बेघर लोगों को सहारा नहीं, प्रशासन बेखबर, सुध नहीं ले रहा. ग्राम सिरस्या, लसाडिया में देशवाली बंजारों की ढाणी, बेरवो की ढाणी, राजपूतो की ढाणी में कई परिवारों के कच्चे घर भारी बरसात के प्रकोप से ढह गए. पिछले तीन दिन से प्रशासन से राहत के लिए ग्रामीण मदद मांग रहे है, लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नही पहुंचाई.