Kotputli, Jaipur News: पावटा के ग्राम चांदोली में ख़ातियो की ढाणी के पास तेज बारिश होने से बरसाती नाले में गहरा पानी होने से निजी स्कूल के बच्चों से भरी बस पानी में बस पलट गई. गनीमत रही कि बस पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन जैसे ही बस पलटी, बच्चों की चीख पुकार गूंजने लगी.
1/4वहीं, नाले में पलटी बस को ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी से बाहर निकाला गया. इधर ग्रामीणों का ये भी कहना है कि इसमें बस चालक की भी लापरवाही है. ज़ब इस तरह के बरसाती नाले बने हुये हैं. उसमें बस को नहीं निकलना चाहिए.
2/4टोरडा गुर्जरान से सीकर सीमा तक इस रास्ते से पैदल जाना तो नामुमकिन है लेकिन वाहनों से निकलना भी खतरों से खाली नहीं है. इसके बारे में प्रशासन और स्थानीय विधायक को भी कई बार अवगत करवा दिया गया लेकिन कोई हल अभी तक नहीं निकला.