Rajasthan Weather 4 march: बढ़ने लगा पारा सताने लगी गर्मी, जानें अपने जिलों का तापमान
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1114704

Rajasthan Weather 4 march: बढ़ने लगा पारा सताने लगी गर्मी, जानें अपने जिलों का तापमान

Rajasthan Weather 4 march: मौसम बदलने के साथ ही अब गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है. दिन के साथ ही रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीते 2 दिन में मौसम में हुए हल्के बदलाव के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को हल्की राहत मिली थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jaipur: मौसम बदलने के साथ ही अब गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है. दिन के साथ ही रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीते 2 दिन में मौसम में हुए हल्के बदलाव के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को हल्की राहत मिली थी. हालांकि सुबह और शाम चलने वाली हल्की ठंडी हवाएं लोगों का राहत दे रही है, लेकिन दिन में सूर्य की तपिश और रात को उमस ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है. प्रदेश में रात को औसत तापमान जहां करीब 14 से 15 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, तो वही दिन का औसत तापमान भी करीब 27 से 28 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- केकड़ी को मिली कई सौगातें, अशोक गहलोत ने की ये घोषणाएं

प्रदेश में हल्की गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू
-प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री के पार दर्ज
-बीती रात 18.9 डिग्री के साथ डूंगरपुर में बीती रात रही सबसे गर्म रात
-करीब एक दर्जन जिलों में रात का तापमान पहुंचा 15 डिग्री के पार
-जयपुर में भी बीती रात 17.2 डिग्री दर्ज किया गया रात का तापमान
-दिन में सूर्य की तपिश तो रात को हल्की उमस ने सताना किया शुरू

2 दिन की राहत के बाद एक बार फिर से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है. बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. डूंगरपुर में 18.9 डिग्री के साथ जहां सबसे गर्म रात दर्ज की गई, तो वहीं प्रदेश के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री के पार पहुंच चुका है. बीती रात राजधानी जयपुर में भी रात का तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

प्रदेश में बीती रात मिलाजुला रहा रात का तापमान
कहीं हल्का बढ़ा तो कहीं हल्का गिरा रात का तापमान

अजमेर  12.5 डिग्री
भीलवाड़ा  11.4 डिग्री
वनस्थली  13.8 डिग्री
अलवर  15.2 डिग्री
जयपुर  17.2 डिग्री
पिलानी  10.5 डिग्री
सीकर  13 डिग्री
कोटा  18.2 डिग्री
बूंदी  15.4 डिग्री
डबोक  15.4 डिग्री
बाड़मेर  15.9 डिग्री
जैसलमेर  15.2 डिग्री
जोधपुर  16 डिग्री
फलोदी  15.4 डिग्री
बीकानेर  14.2 डिग्री
चूरू  15.2 डिग्री
श्रीगंगानगर  11.3 डिग्री
धौलपुर  13.3 डिग्री
डूंगरपुर  18.9 डिग्री
जालोर  13.4 डिग्री
करौली  12.7 डिग्री
फतेहपुर  11.6 डिग्री
 

यह भी पढ़ें- Rashifal 4 March 2022: कर्क, मेष और ये राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जानें अपना आज का राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में अब मौसम पूरी तरीके से शुष्क बना हुआ है. हालांकि हल्की धूल भरी हवाएं लोगों को राहत दे सकती हैं, लेकिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इस दौरान जहां दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है, तो वहीं, रात के तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. 

Trending news