Rajasthan Weather Update: राजस्थान में करवट लेगा मौसम, जानें कब से कड़ाके की ठंड की एंट्री

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. राज्य के कई इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे हल्की सर्दी महसूस होने लगी है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में करवट लेगा मौसम, जानें कब से कड़ाके की ठंड की एंट्री

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. ऐसे में बीते दिनों मानसून का दौर खत्म हो चुका है. मानसून की विदाई के साथ ही राज्य के कई इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, इन दिनों प्रदेश में दिन में धूप खिल रही है और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे हल्की सर्दी महसूस होने लगी है. 

इसके साथ ही राजधानी जयपुर के साथ कई जिलों की न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है,  जिससे मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 30 अक्टूबर क प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की आशंका है. राज्य के किसी भी इलाके में बादलों की आवाजाही या बारिश की संभावन नहीं है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते सर्दी का एहसास हो सकता है. वहीं, आने वाले दिनों के लिए भी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि दिवाली के बाद यानी नवंबर महीना शुरू होते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन राज्य का मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की आशंका जताई है और किसी भी जिलों में किस भी प्रकार का कोई मौसम को लेकर अलर्ट जारी नहीं है. 

आज यानी 30 अक्टूबर के मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है. बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि रात में तापमना में कमी देखने को मिल सकती है, जिसके चलते कुछ जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है.  

Trending news