Trending : गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट वायरल, यमराज-चित्रगुप्त की बातचीत के जरिए अरविंद केजरीवाल पर तंज
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1450750

Trending : गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट वायरल, यमराज-चित्रगुप्त की बातचीत के जरिए अरविंद केजरीवाल पर तंज

Trending : सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने आप पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) पर एक ट्वीट के जरिए निशाना साधा है. ट्वीट में यमराज और चित्रगुप्त के बीच यमुना की हालत पर हुई बातचीत को दिखाया गया है.

Trending : गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट वायरल, यमराज-चित्रगुप्त की बातचीत के जरिए अरविंद केजरीवाल पर तंज

Trending : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक ट्वीट किया है, जिसमें यमराज और चित्रगुप्त के बीच बातचीत को दिखाया गया है. बीजेपी की तरफ से बनाए गये इस वीडियो में यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने की इच्छा जताते हैं और चित्रगुप्त के साथ यमुना के तट पर पहुंचते हैं.

वीडियों में दिखाया गया है कि यमुना के तट पर पहुंचते ही यमराज, चित्रगुप्त से कहते हैं कि ये गंदा नाला यहां कैसे. तो चित्रगुप्त जवाब देते हैं कि ये गंदा नाला नहीं यमुना नदी है. जिसपर यमराज पूछते हैं कि मेरी बहन यमुना की ये हालत किसने की. चित्रगुप्त इसके जवाब में कहते हैं कि यहां 8 सालों एक आदमी मंच पर खड़ा होकर कहता है कि मैं यमुना को साफ कराउंगा और खुद जाकर उसमें डुबकी लगाउंगा.

बीजेपी के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीटर पर अपलोड हुए इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रीट्वीट किया है जिसकों लोगों ने खूब पसंद किया और जमकर कमेंट भी किये जा रहे हैं. 

मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान पंडित जी के सामने ही रोमांटिक हुए दूल्हा दुल्हन

Trending news