जालोर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए चुनावी साल में कांग्रेस ने तेज की तैयारी, पढ़ें
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1591813

जालोर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए चुनावी साल में कांग्रेस ने तेज की तैयारी, पढ़ें

जालोर : कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जालोर से आहोर 18 किलोमीटर तक जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के नेतृत्व में निकाली गई. यात्रा जालोर से लेटा, साकरणा, गोदन होते हुए आहोर पहुंची. जहां आहोर पहुंचकर कांग्रेस नेता सभा को संबोधित किया.

जालोर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए चुनावी साल में कांग्रेस ने तेज की तैयारी, पढ़ें

जालोर : जिला मुख्यालय स्थित हरिदेव जोशी सर्किल से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा रवाना हुई. हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जालोर से आहोर 18 किलोमीटर तक जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के नेतृत्व में निकाली गई. सुबह हरिदेव जोशी सर्किल, अंबेडकर स्थल से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा की शुरुआत की गई. यात्रा जालोर से लेटा, साकरणा, गोदन होते हुए आहोर पहुंची. जहां आहोर पहुंचकर कांग्रेस नेता सभा को संबोधित किता. जिसमें राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

यात्रा के दौरान जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुखराज पाराशर, रतन देवासी, सवाराम पटेल सहित बड़े नेताओं का फूल और मालाओं से स्वागत किया गया. रास्ते में सभी गांवों से यात्रा में लोग जुड़ते जा रहे है. जालोर से लेटा और कानिवाड़ा मोड़ पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. यात्रा के दौरान हरिदेव जोशी सर्किल से रवाना होकर पदयात्रा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने किसानों के धरने में पहुंचकर किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. जल्दी समाधान करवाने का कार्य करवाया जाएगा. यात्रा का समापन आहोर में हुआ वहॉं पर सभा का आयोजन किया गया.

जिसमें जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली थी, जिसमें उन्होंने भारत को एक करने का संदेश दिया था, उसी संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियानके तहत कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के कांग्रेस सड़को पर उतरी है.

कांग्रेस के कौन से नेता रहे मौजूद :

कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया, साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं इस दौरान पुखराज पाराशर, रतन देवासी, सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, जिला प्रभारी भूरा राम सीरवी, पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, खीमाराम चौधरी दीगांव, लोकसभा प्रत्याशी संध्या चोधरी, महिला जिलाध्यक्ष शोभा संदेश, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, नगरअध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमा राम मेघवाल, आहोर वीरेंद्र जोशी, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह, लाल सिंह धानपुर, उमसिंह राठौड़ चान्द्राई, आमसिंह परिहार, पुखराज मेघवाल, पार्षद लक्ष्मण सांखला, मांगीलाल गर्ग, सोहन लाल गर्ग, रुपाराम मेघवाल, कैलाश सरगरा प्रदीप भट्ट जोगाराम मेघवाल सियाणा आसिफ खान बागरा युधवीर राठोड़, महेंद्र सोनगरा, सहित पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे.

Trending news