बीजेपी की आक्रोश रैली में नेताओं ने राज्य सरकार पर निकाली भड़ास, सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
Advertisement

बीजेपी की आक्रोश रैली में नेताओं ने राज्य सरकार पर निकाली भड़ास, सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को उनके ही विधानसभा क्षेत्र सरदापुरा से हुंकार भरी और राजस्थान सरकार के खिलाफ विशाल सभा के बाद जनआक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस सरकार की जन विरोधीनीतियों का जमकर विरोध किया.

बीजेपी की आक्रोश रैली में नेताओं ने राज्य सरकार पर निकाली भड़ास, सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

जोधपुर:  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को उनके ही विधानसभा क्षेत्र सरदापुरा से हुंकार भरी और राजस्थान सरकार के खिलाफ विशाल सभा के बाद जनआक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस सरकार की जन विरोधीनीतियों का जमकर विरोध किया. पावटा स्थित डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क के बाहर विशाल जनसभा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.पी चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ.वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोषी सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की.

प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटनाओं, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं, बिजली कटौती, पानी के संकट और राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जन आक्रोश रैली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आरोप लगाया कि हाल ही जोधपुर में कुछ समय पहले एक वर्ग विशेष के समाज कंटकों ने शहर तांडव मचाया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही और शहर में अनेक स्थानों पर तोड-फोड़ होती रही.

कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस बिना वजह बेकसूर लोगों को परेशान करती रही. इससे आक्रोशित जनसामान्य और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Trending news