पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर, चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर, चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

Jodhpur News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चित्रा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. यहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और गुरुग्राम अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कुशलता भी जानी. 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर, चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

Jodhpur News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर प्रवास पर रही. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करीब 11:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के निवास पहुंची. पिछले दिनों पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल हादसे में घायल हो गए थे. वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया था. 

राजे ने चित्रा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. यहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और गुरुग्राम अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कुशलता भी जानी. 

जसोल निवास से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एम्स अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास की कुशलता जानी, उसके बाद भाजपा के नेता घनश्याम वैष्णव के निवास पहुंची है और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. 

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की गाड़ी के साथ एक भयंकर हादसा हो गया, जिसमें कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया. वहीं, मानवेंद्र सिंह जसोल, उनके बेटे के साथ तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के खूशपुरी पर हुआ. 

जानकारी के अनुसार, मानवेंद्र सिंह जसोल अपने घरवालों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जा रहे थे, जिस दौरान वह इस हादसे का शिकार हो गए. एक्सीडेंट में कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, हादसे में घायल कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल और उनके बेटे सोलंकी सिंह और ड्राइवर को अलवर के सोलंकी अस्पताल में ले जाया गया. 

यह भी पढ़ेंः अब अयोध्या पहुंचना और भी आसान,यहां से मिलेगी डायरेक्ट बस सेवाएं, 15 फरवरी को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

यह भी पढ़ेंः Rajasthan- प्रेमी पंछियों को राजस्थान पुलिस का तोहफा, वैलेंटाइन पर किया ये काम तो मिलेगी फुल प्रोटेक्शन

Trending news