गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ये बनी रणनीति
Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ये बनी रणनीति

Jodhpur: गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की.

गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ये बनी रणनीति

Jodhpur: भारत के गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के जोधपुर प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई. शेरगढ़ कस्बे के आवड़ माता मंदिर में गुरुवार को भाजपा मंडल शेरगढ़ की मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ उतर प्रदेश विधानसभा के भाजपा विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, पूर्व प्रधान भंवर सिंह इंदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

मीडिया प्रभारी सिद्धराजसिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में मंडल प्रवास अभियान के तहत मंडल की कार्यसमिति के सदस्यों ने भी भाग लिया. मंडल प्रवास अभियान के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष प्रभारी देवी सिंह राठौड़ एवं मंडल प्रवासी सहयोगी ओम प्रकाश शर्मा, मंडल मंत्री प्रकाश सिंह, जसवंतसिंहईंदा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामू राम, छात्र अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, उम्मेदसिंह सुवालिया, देवराजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सुमेर सिंह, महेंद्र सिंह राठौड़ शेरगढ़, भीम सिंह राठौड़, सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

बैठक में 10 सितंबर को जोधपुर में अमित शाह के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन मे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया. वहीं भाजपा मंडल खिरजां खास मण्डल के कार्यकारिणी व बूथ कमेटी और सभी मोर्चो की सयुंक्त बैठक सोईन्तरा में रखी गई है. जिसमे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य व हरियाणा के सहप्रभारी सुरेन्द्र सैन व जिला उपाध्यक्ष करण सिंह केतु मण्डल अध्यक्ष खुमानसिह जोधा, सोईन्तरा सरपंच गोविंद सिंह व मण्डल महामन्त्री चन्द्रवीरसिह रायसर, हासम खां साबरसर, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुमेराराम खिरजां भोजां ओबीसी मोर्चा हुकमा राम सुथार, युवा मोर्चा के नखतसिह रायसर, महिला मोर्चा के अध्यक्ष देवीकंवर खिरजां एवं कार्यकारिणी के सदस्यो की उपस्थिति मे भारतीय जनता पार्टी राजस्थान जोधपुर संभाग का बूथ अध्यक्ष सकंल्प महासम्मेलन मे आगामी 10 सितम्बर को जोधपुर मे होने वाले महासम्मेलन के बारे मे चर्चा की गई.

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें- राजस्थान: 3 महीने बाद आज से काम पर लौटे सरपंच लेकिन आपसी खींचतान अब भी जारी

ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा में अवैध जुआं-सट्टा पर पुलिस का चला हथौड़ा, 6 जुआरी गिरफ्तार, 22 हजार रुपए बरामद

Trending news