Jodhpur: पूर्व CM अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, फिर कहा- लोकतंत्र की हत्या हो रही है
Advertisement

Jodhpur: पूर्व CM अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, फिर कहा- लोकतंत्र की हत्या हो रही है

Jodhpur News: जोधपुर में होली की बधाई देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में विपरीत परिस्थितियों में चुनाव हो रहा है. ईडी और इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे है हमारे बैंक खाते सीज कर लिए गए हैं. चारों ओर जो माहौल बनाकर चुनाव लड़ा जा रहा है, उसमें एकजुट होना आवश्यक है. 

ashok gehlot

Jodhpur News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार देर शाम को सड़क मार्ग से जालौर से पाली होकर जोधपुर पहुंचे. पांचवी रोड पर कांग्रेसजनों के होली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत की. इस दौरान जोधपुर शहर उत्तर व दक्षिण के सभी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के सभी नेता और कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा भी मौजूद रहे. 

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में विपरीत परिस्थितियों में चुनाव हो रहा है. ईडी और इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे है हमारे बैंक खाते सीज कर लिए गए हैं. चारों ओर जो माहौल बनाकर चुनाव लड़ा जा रहा है, उसमें एकजुट होना आवश्यक है. 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आकर लड़ना होगा. मजबूत प्रत्याशी को टिकट दिया है, वो भी जांच परख के बाद. ऐसे में सभी साथ दे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी को रंगों का त्योहार मनाने की बात कही.

पढ़ें जोधपुर की एक और खबर

Holi 2024: ना रंग ना पानी! बिश्नोई समाज कुछ इस अंदाज में मनाता है होली, विश्व भर के पर्यावरण हो जाएंगे मुरीद
Bishnoi community Holi 2024: ओसिया रंगों का पर्व होली अब भारत से निकलकर दुनिया के कोने - कोने में मनाए जाने लगा है.  वह बिश्नोई समाज के लोग होली पर होलिका दहन नहीं करते और ना ही दुलहंडी में  रंग गुलाल का उपयोग करता समाज के गुणतीस नियम बने हैं. ये अधिकांश नियम पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं.

गौरतलब है कि काफी समय पहले यहां पेड़ों को बचाने के लिए 363 लोगों ने अपनी जान दे दी थी. उनके अनुयायियों का मानना है कि, होलिका दहन में लकड़ियों का इस्तेमाल होता है और ज्वाला के दौरान सैकड़ों कीड़े पतंगे इसमें गिर कर मर जाते हैं इसलिए समाज के लोग होली दहन के दौरान कहीं ज्वाला भी देखना पसंद नहीं करते हैं नहीं कोई खुशी मनाते हैं.

Trending news