सूरौठ में भाजपा का भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं के बारे में की गई चर्चा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1215345

सूरौठ में भाजपा का भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं के बारे में की गई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.

 सूरौठ में भाजपा का भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं के बारे में की गई चर्चा

Hindaun: सूरौठ तहसील मुख्यालय पर भाजपा का भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. कस्बे के गौड़ मैरिज होम में आयोजित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल जाटव थे तथा अध्यक्षता सूरौठ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी ने की. 

कार्यक्रम के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई. मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए भीम चौपाल कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की आमजन के हित में चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल जाटव ने मोदी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया.

यह भी पढे़ं- रियांबड़ी पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुई उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

जिला मंत्री सतपाल चौधरी ने किसानों को दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर मिल रही पहचान का विस्तार से उल्लेख किया. साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से तैयार रहने की बात कही.

 कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री देव आनंद गुप्ता ने किया. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थूसिंह राजावत, जिला मंत्री सतपाल चौधरी ,एस सी मोर्चा के जिला महामंत्री रतन लाल कोली, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश गौड़ ,चंद्रभान सिंह जाट, मंगेश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बहादुर गुर्जर, महामंत्री देवानन्द गुप्ता ,केशव देव शर्मा, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धांधू राम मीणा , सूरौठ शक्ति केंद्र के संयोजक मुकेश शर्मा, खेड़ी हेवत शक्ति केंद्र संयोजक धर्मवीर डागुर,एस सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा के असलम खान, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप सैनी ,महेंद्र सिंह कोली, लक्ष्मण कोली, रवि कोली, विनोद कोली, आशीष गुप्ता, शैलेंद्र जिंदल, प्रकाश सिंह व प्रदीप कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की.

Report-Ashish Chaturvedi

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

Trending news