Shardiya Navratri 2024: कंस भी न कर सका था जिनका वध, वही कन्या हैं करौली की कैला देवी, पूरी करतीं हर इच्छा

Karauli News: करौली के कैला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है. नवरात्रि में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु कैला माता के दर्शन कर अपनी मनौती मांग रहे हैं. नवरात्रि के दौरान कैला माता मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी लगातार हो रहा है.

1/5

मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता

Shardiya Navratri 2024 rajasthan karauli kaila dei temple story chamunda devi mandir1/5
नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. नवरात्रि की शुरुआत कैला देवी मंदिर में राज ऋषि के सानिध्य में वेद प्रकांड पंडितों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की जाती है . इस दौरान 9 दिन तक माता के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है साथ ही वेद पाठी नव दुर्गा सप्तशती सहित अन्य वेदों का पठन करते हैं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर माता की आराधना की जाती है इस दौरान नवरात्रि समापन पर कन्याओं को भोजन कराया जाता है. कैला माता राजराजेश्वरी के नाम से भी जानी जाती हैं.
2/5

कैला देवी मंदिर में बच्चों का मुंडन की भी अलग ही मान्यता

Shardiya Navratri 2024 rajasthan karauli kaila dei temple story chamunda devi mandir2/5
कैला देवी क्षेत्र में स्थित कालीसिल नदी भी प्रसिद्ध है. मान्यता है कि कैला देवी मंदिर में जाने से पूर्व कालीसिल नदी में स्नान करना मुख्य है. कालीसिल नदी में स्नान के बाद ही भक्त कैला देवी के दर्शन के लिए जाते हैं. वहीं, कैला देवी मंदिर में बच्चों का मुंडन की भी अलग ही मान्यता है. कैला देवी के मंदिर में लोग अपने बच्चों का पहली बार मुंडन करवाने के लिए दूरदराज से आते हैं और मुंडन करवा कर मां को अर्पित करते हैं. मान्यता यह भी है कि अगर किसी परिवार में विवाह होता है तो नवविवाहित जोड़ा भी यहां आकर मां का आशीर्वाद लेता है और तब तक परिवार का अन्य कोई सदस्य भी मां के मंदिर तक नहीं पहुंचता है. नवविवाहित युगल के दर्शन करने के बाद ही परिवार मां के दर्शन करने के लिए आ सकता है.