लाडपुरा विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्षों का होना है निर्वाचन, आम राय से ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव पर जोर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1201723

लाडपुरा विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्षों का होना है निर्वाचन, आम राय से ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव पर जोर

बीआरओ ब्लॉक A पर्यवेक्षक कमलसिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि लाडपुरा विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति कार्यकर्ताओ की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सवैधानिक तरीके से की जायेगी. कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

लाडपुरा विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्षों का होना है निर्वाचन, आम राय से ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव पर जोर

Ladpura : राजस्थान के कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर लाडपुरा विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर से आये पर्यवेक्षक बी आर ओ ब्लॉक B बेनीप्रसाद कटारिया ब्लॉक A बीआरओ कमलसिंह यादव ,प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी मौजूद रहे. कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये.

कांग्रेस कमेटी के सचिव लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाडपुरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलजुलकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा. कार्यकर्ताओ से पार्टी हित में कार्य करने पार्टी के दिशानिर्देशों की पालना करने की अपील की.

बीआरओ ब्लॉक A पर्यवेक्षक कमलसिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि लाडपुरा विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति कार्यकर्ताओ की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सवैधानिक तरीके से की जायेगी. कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

प्रदेश कांग्रेस के बीआरओ बेनीप्रसाद कटारिया ने कार्यकर्ताओं से मिल कर फीडबेक लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार कांग्रेस की होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा उनकी सुनाई नहीं करने पर रोष जताया. बीआरओ बेनीप्रसाद कटारिया ने बताया कि चुनाव पूर्व कार्यकर्ताओं का फीडबैक कार्यक्रम शानदार रहा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की फीडबैक रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी जाएगी और कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता को ही ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आलाकमान को देकर कार्यकर्ताओं को मनोबल बढाया जाएगा. उन्होंने कहा है कि संगठन के खिलाफ कार्य करने वालों को संगठनात्मक चुनाव से दूर रखा जाएगा.

इस दौरान कार्यक्रम में कैथून पालिका अध्यक्ष आईना महक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लाडपुरा विष्णु गौत्तम,सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू,पंचायत समिति सदस्य अनूप मेहरा, लोकेश गुंजल,पार्षद बबलू कसाना, कुंवरसिंह चौधरी,राजेन्द्र मेघवाल पूर्व प्रधान, कमाल मामू,जावेद इकबाल आदि वक्ताओं ने भी अपने अपने विचारो से पर्यवेक्षको को अवगत कराया और सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्षों के लिए लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ,मंत्री शांति कुमार धारीवाल को अधिकृत किया गया कि  दोनों जनप्रतिनिधि आमराय से ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति करें.

ये भी पढ़ें : Vasundhara Raje on PM Modi : मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर वसुंधरा राजे का ट्वीट, सियासी गलियारे में बना चर्चा का विषय

Trending news