राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, जगह-जगह मिले खून से लथपथ पंख
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1154441

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, जगह-जगह मिले खून से लथपथ पंख

कोटा जिले रामगंजमंडी उपखड़ की ग्राम पंचायत पीपाखेड़ी में आज सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने का मामला सामने आया है. वहीं अज्ञात शिकारियों ने मोर का शिकार शुक्रवार रात के समय किया.

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार

Ramganj Mandi: कोटा जिले रामगंजमंडी उपखड़ की ग्राम पंचायत पीपाखेड़ी में आज सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने का मामला सामने आया है. वहीं अज्ञात शिकारियों ने मोर का शिकार शुक्रवार रात के समय किया.

यह भी पढ़ें-गागरोन रियासत के प्रतापी शासक जो राजा से बने संत, देश के एकमात्र विभूति की कहानी

घटना का पता तब चला जब ग्रामवासियों ने सुबह के समय खून से लथपथ मोर के पंख देखे उसके बाद ग्रामवासियों ने पत्रकारों को सूचना दी. वहीं ग्रामवासियों ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार आये दिन रात में को अज्ञात लोगों द्वारा कही दिनों से किया जा रहा हैं. शुक्रवार देर रात को अज्ञात शिकारियों ने कई मोर मारे. गांवों में मोर की संख्या अधिक होने के कारण आये दिन हो रहे मोर के शिकार.

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को कई बार सूचना दी लेकिन सूचना देने के बाद भी वन विभाग प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा. वन विभाग क्षेत्रीय अधिकारी संजय नागर ने बताया कि गांव पंचायत पिपाखेड़ी में अज्ञात शिकारियों द्वारा मोर के शिकार करने की घटना सामने आई है. इस पर अज्ञात शिकारियों पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा. साथ ही पिपाखेड़ी क्षेत्र में गस्त टीम को अलर्ट मोड़ पर पेट्रोलिंग करवाई जाएगी.

Trending news