Pipalda: भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1243392

Pipalda: भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

भीमपुरा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. किसान हित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया. 

Pipalda: भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

Pipalda: भीमपुरा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. किसान हित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया. 

सुल्तानपुर क्षेत्र के भीमपुरा गांव में भारतीय किसान मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भाजपा नेता हीरालाल नागर,  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना की अध्यक्षता में भीमपुरा माताजी मंदिर धर्मशाला में आयोजित हुआ. 

कार्यक्रम संयोजक इंद्र कुमार खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्याथिति के रूप में सहकारी उपभोक्ता होलसेल चेयरमैन हरिकृष्ण बिरला ने भाग लिया. वहीं विशिष्ट अतिथि सुल्तानपुर पंचायत समिति प्रधान कृष्णा शर्मा ,सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनुसूईया गोस्वामी और आशा त्रिवेदी ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जगमोहन नागर के साथ पूरी नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई और फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया. इस मौके पर अथितियों द्वारा संबोधित करते हुए किसान मोर्चा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और सदैव किसान हित आमजन हित में कार्य करने का संकल्प लिया.  

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम गोचर, ओम अडूसा ,मोनू सनाढ्य, जिला मंत्री कमल गोचर, नरेंद्र शर्मा ,गिरीश शर्मा, सरोज यादव, सुरेश मीणा, राजनेता मेघवाल ,जगदीश मेघवाल ,सीताराम नागर, विष्णु गोस्वामी आदि मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें : टीना डाबी से तलाक के बाद अतहर आमिर कर रहे दूसरी शादी, जानें कौन है खूबसूरत दुल्हन

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें 

Trending news