युवा मोर्चा कैथून मंडल का वन विहार कार्यक्रम हुआ आयोजित, ये लोग रहे मौजूद
Advertisement

युवा मोर्चा कैथून मंडल का वन विहार कार्यक्रम हुआ आयोजित, ये लोग रहे मौजूद

कैथून विभीषण मंदिर परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कैथून नगर मंडल द्वारा वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

वन विहार कार्यक्रम हुआ आयोजित

Ladpura: कैथून विभीषण मंदिर परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कैथून नगर मंडल द्वारा वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कैथून भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश कहार के नेतृत्व में वह विहार कार्यक्रम समपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी रही कार्यक्रम में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष मुकुट नागर, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना, युवा मोर्चा देहात जिला युधिष्ठिर खटाना, सांगोद पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह मौजूद रहें. 

यह भी पढ़ें- 

मुकेश कहार ने बताया कि वन विहार कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा, केंद्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया. योगेंद्र नंदवाना द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें पार्टी हित और देश हित मे कार्य करने की अपील की गई. 

इस दौरान कैथून युवा मोर्चा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का मुख्य अतिथि द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया. कार्यक्रम में देहात जिला अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कैथून मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल तवर, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीनदयाल गौतम, मोहन मेघवाल, मुकेश मीणा, नगर पालिका पार्षद राजकुमार प्रजापत, राकेश सुमन, निजाम मेव, पूर्व पार्षद देवेंद्र शर्मा, अन्य पदाधिकारी सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें.

Reporter: Himanshu Mittal

Trending news