औंधे मुंह गिरने के बाद ग्वार में बड़ी तेजी, नागौर मेड़ता की मंडियों के ये है ताजा भाव
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1463482

औंधे मुंह गिरने के बाद ग्वार में बड़ी तेजी, नागौर मेड़ता की मंडियों के ये है ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर मेड़ता की मंडियों में औंधे मुंह गिरने के बाद ग्वार में बड़ी तेजी आई है,  जाने ताजा भाव

औंधे मुंह गिरने के बाद ग्वार में बड़ी तेजी, नागौर मेड़ता की मंडियों के ये है ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर जिला मुख्यालय व मेड़ता के कृषि उपज मंडी में आज ग्वार में काफी तेजी देखने को मिली. वहीं पिछले कई दिनों से ग्वार के भावों में कमी आ रही है आज एक साथ ही चाल सौ रूपए का उछाल आया है और आज भाव 5900 रूपए तक पहुंच गया. वहीं आज के भावों को देखते हुए किसानों ने मंडियों में ग्वार की आवहक बढ़ा दी है. और अब आने वाले दिनों में किसानों का कहना है कि ग्वार में तेजी आयेगी. वहीं अब कल मंडी में ग्वार की आवक अधिक होने की आशंका जताई जा रही है.

वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावो की बात करें तो जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 23 हजार पांच सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 5 हजार पांच सौ और अधिकतम 7 हजार चार सौ अस्सी तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 4000 और अधिकतम 5900 तक बिका है. वहीं आज के मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 19500 और अधिकतम 23900 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7350 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5175 और अधिकतम 5850 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढाव देखने को मिले रहे हैं.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 5500 अधिकतम 7480
ग्वार न्यूनतम 4000 अधिकतम 5900
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 19000 अधिकतम 23500
सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 13000
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5200
रायड़ा न्यूनतम 5000 अधिकतम 6400
मोठ न्युनतम 5200 अधिकतम 6000
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 15500
तिल न्यूनतम 8000 अधिकतम 13000
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5200
ज्वार न्यूनतम 2500 और अधिकतम 4100

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7350
ग्वार न्यूनतम 5175 अधिकतम 5850
चना न्यूनतम 4651 अधिकतम 4850
जीरा न्यूनतम 19500 अधिकतम 23900
सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 12126
तारामीरा न्यूनतम 4950 अधिकतम 5000
रायड़ा न्यूनतम 5800 अधिकतम 6267
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8425
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 13000 अधिकतम 14000
असालिया न्यूनतम 7000 अधिकतम 7750
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

Reporter- Damodar Inaniya

यह भी पढे़ं- 

आशिक के साथ घूमती बीवी को पति ने सरेआम सिखाया ऐसा सबक, नहीं रुक रही लोगों की हंसी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए इंटरव्यू करना होगा पास, पूछे जाएंगे ये सवाल

Trending news