साथ या बगावत! 12 अक्टूबर को फैसला, BJP में 11 से अधिक क्षेत्रों में टिकट को लेकर बवाल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1909595

साथ या बगावत! 12 अक्टूबर को फैसला, BJP में 11 से अधिक क्षेत्रों में टिकट को लेकर बवाल

कोटपूतली, झोटवाड़ा, देवली-उनियारा, किशनगढ़, नगर और बानसूर के बाद अब झुंझुनूं की भाजपा टिकट का भी विरोध शुरू हो गया है. आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं टिकट के दावेदार राजेंद्र भांबू के निवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठा हुए.

साथ या बगावत! 12 अक्टूबर को फैसला, BJP में 11 से अधिक क्षेत्रों में टिकट को लेकर बवाल

Rajasthan News: कोटपूतली, झोटवाड़ा, देवली-उनियारा, किशनगढ़, नगर और बानसूर के बाद अब झुंझुनूं की भाजपा टिकट का भी विरोध शुरू हो गया है. आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं टिकट के दावेदार राजेंद्र भांबू के निवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठा हुए. जिन्होंने भाजपा की टिकट का विरोध किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र भांबू ने पिछले चुनाव के बाद लगातार पांच साल तक विधानसभा क्षेत्र की सेवा की. यही नहीं हर कार्यकर्ता के मान—सम्मान के लिए खड़े रहे. बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं दिया गया. जो सही नहीं है.

राजेंद्र भांबू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि 12 अक्टूबर को एक बड़ी बैठक की जाए और उसमें विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और ढाणी व हर शहर व वार्ड से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाए. जिनसे चर्चा कर आगामी निर्णय लिया जाएगा. इस मौके पर भांबू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की लाइन का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय ने कहा था कि जब संगठन से कुछ गलत हो जाए तो कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह उसे सही करें. इसलिए ही वो भी इसी दिशा में कदम उठाएंगे. भांबू ने निषित चौधरी बबलू पर कई गंभीर आरोप भी जड़े. इस मौके पर बड़ी संख्या में ​झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे.

इन सीटों पर विरोध

1. तिजारा (टिकट- सांसद बालकनाथ) - विरोध- पूर्व विधायक मामन यादव 
2. झोटवाड़ा (टिकट- सांसद राज्यवर्धन राठौड़) - विरोध- पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत और आशूसिंह सूरपुरा
3. कोटपूतली (टिकट- हंसराज पटेल गुर्जर) - विरोध- यादराम जांगल और मुकेश गोयल
4. देवली-उनियारा (टिकट- विजय बैंसला) - विरोध- राजेन्द्र गुर्जर

5. किशनगढ़ (टिकट- सांसद भागीरथ चौधरी) - विरोध- विकास चौधरी
6. नगर (टिकट- जवाहर सिंह बेडम) - विरोध- पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर
7. बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत) - विरोध- पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा 
8. सांचौर (टिकट- सांसद देवजी पटेल) - विरोध- दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी

9. झुन्झूनूं (टिकट- बबलू चौधरी) - विरोध- राजेन्द्र भाम्बू
10. लक्ष्मणगढ़ (टिकट- सुभाष महरिया) - विरोध- भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवा
11. डूंगरपुर (टिकट- बंसीलाल कटारा) - विरोध- माधवल वाराहाट

यह भी पढ़ेंः 

उदयपुर-सलूम्बर-मालवी-गोगुन्दा में क्या है कांग्रेस का काउंटर प्लान! दिग्गजों पर लगेगा दांव?

'अशोक गहलोत की सरदारपुरा सीट पर भी जीतेगी BJP', पार्टी के बड़े नेता के इस दावे की क्या है वजह

 

Trending news