Rajya Sabha Election 2024 : राजस्थान से सोनिया गांधी बनीं राज्यसभा सांसद, गरासिया और राठौड़ भी निर्वाचित

Rajya Sabha Election 2024 : कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी, BJP के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं. यह जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने दी.

Rajya Sabha Election 2024 : राजस्थान से सोनिया गांधी बनीं राज्यसभा सांसद, गरासिया और राठौड़ भी निर्वाचित

Jaipur : कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी, BJP के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं. यह जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने दी.

शर्मा ने बताया कि राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए तीन सीटों पर तीनों उम्मीदवारों को बगैर मुकाबला निर्वाचित घोषित किया गया है. महावीर प्रसाद शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ को निर्वाचित घोषित किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कांग्रेस से सोमिया गांधी और BJP के दो उम्मीदवार जीते

गौरतलब है कि, राज्यसभा इलेक्शन 2024 के लिए राज्य में तीन सीटों के चुनाव होना था और तीन उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र पेश किए. चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख थी. किसी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया. कार्यक्रम के मुताबिक, जरूरत होने पर वोटिंग 27 फरवरी को होनी थी. राजस्थान से राज्यसभा रूक्न डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (BJP) का कार्यकाल तीन अप्रैल को खत्म हो रहा है. एक खाली सीट पर चुनाव हुआ है. क्योंकि, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा के एमएलए चुने जाने के बाद दिसंबर में एमएलए ओहदे से इस्तीफा दे दिया था.

राजस्थान राज्यसभा के लिए दाखिल किया था पर्चा

राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. इस निर्वाचन के साथ कांग्रेस के 6 और बीजेपी के चार सांसद हो जायेंगे. बता दें कि, सोनिया गांदी ने 14 फरवरी को नॉमिनेशन दाखिल किया था. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत नेता नजर आए थे.नाम वापसी का वक्त निकलने के बाद चुनाव अधिकारी ने सोनिया गांधी समेत तीनों उम्मीदवारों को विजय करार देते हुए उनके नामों पर मुहर लगा दी. बाद में कामयाब उम्मीदवारो को सर्टिफिकेट तकसीम किए गए.

सोनिया गांधी के निर्विरोध निर्वाचन पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सोनिया गांधी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. सोनिया निर्विरोध निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. दिल्ली दौरे पर आए प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप सिंह चौधरी और कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने बधाई देते हुए खुशी जताई है. सोनिया गांधी की जीत पर तीनों नेताओ ने उम्मीद जताई है, कि इससे आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.

Trending news