दुर्गाष्टमी पर राजसमंद भाजपा कार्यालय में हुआ कन्या पूजन, 300 से ज्यादा कन्याओं की एक साथ सामूहिक आरती
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1379240

दुर्गाष्टमी पर राजसमंद भाजपा कार्यालय में हुआ कन्या पूजन, 300 से ज्यादा कन्याओं की एक साथ सामूहिक आरती

दुर्गाष्टमी पर्व पर 300 से ज्यादा कन्याएं भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां पर महाप्रसादी के दौरान इन कन्याओं को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने हाथों से खाना खिलाया गया. 

दुर्गाष्टमी पर राजसमंद भाजपा कार्यालय में हुआ कन्या पूजन, 300 से ज्यादा कन्याओं की एक साथ सामूहिक आरती

Rajsamand: राजस्थान के राजसमंद स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पहली बार कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. दुर्गाष्टमी पर्व पर 300 से ज्यादा कन्याएं भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां पर महाप्रसादी के दौरान इन कन्याओं को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने हाथों से खाना खिलाया गया. 

वहीं, इसके पश्चात इन सभी कन्याओं की वहां मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक आरती करते हुए आशीर्वाद लिया. यह कार्यक्रम राजसमंद भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत ने नेतृत्व में आयोजित हुआ. 

बता दें कि राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन पहली बार हुआ है. इससे पूर्व भाजपा कार्यालय में हवन करते हुए पूजापाठ भी की गई. हवन में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट, जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत सहित अन्य ने हवन में आहूतियां दी. 

हवन के पश्चात राजसमंद विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, उप जिलाध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्याओं को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

यह भी पढ़ेंः 

चांद की चांदनी में एक-दूजे के हुए IAS अतहर- कश्मीर की कली डॉ महरीन, देखें निकाह का पूरा वीडियो

Chanakya Niti : वो बुरी आदतें जो बचपन में ही आ जाती है, स्त्री चाह कर भी नहीं सुधार पाती

Trending news