Rajasthan Chakachak Mahadev Mandir: राजस्थान के राजसमंद जिले में चकाचक या आंजनेश्वर महादेव का 600 साल पुराना शिव मंदिर है. यह शिवलिंग स्वयं भू है, जो जमीन में चार अंगुल अंदर स्थापित है.
1/5इसके बाद से महंत ने अपनी मौन तपस्या को तोड़ दिया. देवड़ों का गुढ़ा के ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही 60 साल पूर्व तालाब का निर्माण करवाया गया. यह तालाब ऊंचाई पर होने पर एक दीवार बनाकर तालाब के पानी को रोक दिया गया. इस तालाब का ओवर फ्लो 40 फीट की ऊंचाई से झरनेनुमा गिरता है, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सौर्दंयता को ओर बढ़ा देता है, जो आगे चलकर चंद्रभागा नदी का स्वरूप लेती है. नदी के बहाव क्षेत्र में असंख्य खजूर के पेड़ लगे हुए है,जो केरल के नारियल के पेड़ जैसे लगते हैं.
2/5यहां के दुर्गम रास्ते के कारण महंत मनोहरदास मौनी ने 14 साल तक मौन बिना बोले तपस्या की थी. आश्रम पर आने वालों से किसी से कोई बातचीत नहीं होती था. इसके बाद में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों की मदद से नेशनल हाईवे आठ व देवड़ों का गुढ़ा गांव से पक्की सड़क बनाया और आज यह एक नया पिकनिक पाइंट बन गया.