केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का राजसमंद दौरा, भाजपा नेताओं के साथ किया पौधरोपण
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1356653

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का राजसमंद दौरा, भाजपा नेताओं के साथ किया पौधरोपण

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक दिन के दौरे पर राजसमंद पहुंचें. राजसमंद दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सबसे पहले राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय का दौरा किया.

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का राजसमंद दौरा, भाजपा नेताओं के साथ किया पौधरोपण

राजसमंद: केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक दिन के दौरे पर राजसमंद पहुंचें. राजसमंद दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सबसे पहले राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय का दौरा किया. जहां पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया. वहीं, इसके बाद अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भी मुलाकात की.

इस दौरान मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना. साथ ही लंपी बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की. केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने लंपी बीमारी से पीड़ित गायों को मदद करने के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील की. 

बता दें कि भाजपा जिला कार्यालय से रवाना होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजसमंद स्थित अणु विभा भवन पहुंचे जहां पर उद्घाटन एवं सम्मान समारोह चिल्ड्रनस पीस पैलेस, बाल संसद व अन्य के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और अणु विभा के पदाधिकारियों के साथ उद्घाटन किया.

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, राजसमंद कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरन शर्मा, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news