Sikar News: आज हम आपको राजस्थान के सीकर जिले की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अंदर अपना एक खूबसूरत इतिहास छपा है. अगर आप सीकर जा रहे हैं, तो इन जगहों की सैर जरूर करें. धार्मिक दृष्टि से राजस्थान में सबसे ज्यादा पर्यटक सीकर जिला घूमने आते हैं.
1/5सीकर की खाटू नगरी बाबा श्याम के नाम से जानी जाती है. यह मंदिर सीकर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर खाटू गांव में स्थित है, जहां लाखों भक्त बाबा के दरबार में धोक मारने आते हैं. यहां देश के साथ विदेश के लोग भी दर्शन करने आते हैं.
2/5सीकर जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर जीण माता मंदिर है, जो देवी जीण माता को समर्पित है. यहां नवरात्रि में मां की विशेष पूजा होती है. यह मंदिर तीन पहाड़ियों की तलहटी में बसा है.