Sirohi: आत्मरक्षा के गुर सिखाने में सिरोही पुलिस सबसे आगे, हासिल किया ये टारगेट
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1382917

Sirohi: आत्मरक्षा के गुर सिखाने में सिरोही पुलिस सबसे आगे, हासिल किया ये टारगेट

राजस्थान पुलिस को दिये गये 2 लाख महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के टारगेट में सिरोही पुलिस ने पूरे राजस्थान 

आत्मरक्षा के गुर सिखाती सिरोही पुलिस

Sirohi: राजस्थान पुलिस को दिये गये 2 लाख महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के टारगेट में सिरोही पुलिस ने पूरे राजस्थान का 10 प्रतिशत अकेले ही हासिल कर लिया है. सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है, अपराधों की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहें हैं. कुछ महीने पहले निकले एक आदेश में राजस्थान पुलिस को 2 लाख महिलाओं को राजस्थान में आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए कहा गया था, जिससे महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर रोक लगाई जा सके. 

इस आदेश को लेकर सिरोही पुलिस ने इसकी पालना शुरू की और जिले में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक टीम बनाई. सिरोही पुलिस की ओर से आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर बनाई गई टीम की मेहनत रंग लाई है.महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गंभीर है, जिसको लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की थी, जिसमें उन्हें महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए बताया गया था.

सिरोही पुलिस अभी तक जिले में 20 हजार से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी है. अभी भी लगातार सिरोही पुलिस महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है. सिरोही पुलिस ने छात्रा व विभिन्न विभागों में कार्य करने वाली महिलाओं सहित अन्य महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए हैं. पुलिस की ओर से किए जा रहें इस अनूठे कार्य से हर कोई सिरोही पुलिस की प्रशंसा कर रहा है. महिलाओं का कहना है कि आत्मरक्षा के गुर सीखने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, आत्मरक्षा के गुर सीखने के बाद वे किसी भी विषम परिस्थितियों में मुकाबला कर सकती हैं.

Reporter - Saket Goyal

Rajasthan political crisis : धारीवाल, जोशी और राठौड़ के लिए जवाब की मियाद आज खत्म, सोनिया गांधी के पाले में गेंद, कुछ बड़ा होने वाला है...

Trending news