रतन टाटा ने जेएनयू के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की : टाटा समूह
Advertisement

रतन टाटा ने जेएनयू के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की : टाटा समूह

राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के घटनाक्रमों को लेकर बढते विवादों के बीच टाटा समूह को लेकर भी सोशल मीडिया पर कुछ दावे किये जा रहे हैं किन्तु समूह ने आधिकारिक रूप से इस बात से इंकार किया है कि उसके चेयरमैन एमरेटस रतन टाटा ने इस संबंध में कोई ट्वीट किया है।

रतन टाटा ने जेएनयू के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की : टाटा समूह

मुंबई : राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के घटनाक्रमों को लेकर बढते विवादों के बीच टाटा समूह को लेकर भी सोशल मीडिया पर कुछ दावे किये जा रहे हैं किन्तु समूह ने आधिकारिक रूप से इस बात से इंकार किया है कि उसके चेयरमैन एमरेटस रतन टाटा ने इस संबंध में कोई ट्वीट किया है।

समूह की यह प्रतिक्रिया उन ट्वीटों के जवाब में आयी जिनमें यह दावा किया गया है कि रतन टाटा ने मुंबई के मेक इन इंडिया के सत्र में कहा कि टाटा समूह जेएनयू के किसी छात्र की सेवा नहीं लेगा।

टाटा समूह ने सोमवार देर शाम अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘श्री टाटा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।’’

Trending news