Advertisement
trendingNow1583300

पश्चिम बंगाल: RSS कार्यकर्ता की गर्भवती पत्नी और बच्चे समेत की गई हत्या

पति-पत्नी और 6 साल के बच्चे को धारदार हथियार से मारा गया.

पश्चिम बंगाल: RSS कार्यकर्ता की गर्भवती पत्नी और बच्चे समेत की गई हत्या

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में पति-पत्नी और 6 साल के बच्चे की बर्बरता से हत्या कर दी गई. पेशे से स्कूल शिक्षक बंधु प्रकाश पाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य थे. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बुधवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बंधु प्रकाश पाल और उनकी पत्नी ब्यूटी पाल समेत 6 साल के बेटे आनंदपाल का शव बरामद हुआ. तीनों को धारदार हथियार से मारा गया. ब्यूटी पाल गर्भवती थी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने इस मामले में मृतक परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है. उधर, हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news