Advertisement
trendingNow1566614

PM मोदी ने बताया Man Vs Wild में उनका और बियर ग्रिल्‍स का सबसे बड़ा सीक्रेट

पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया आखिर कैसे उनके और बियर ग्रिल्‍स के बीच हिंदी में संवाद हो रहा था.

12 अगस्‍त को एपिसोड में दिखे थे पीएम मोदी और बियर ग्रिल्‍स. फाइल फोटो
12 अगस्‍त को एपिसोड में दिखे थे पीएम मोदी और बियर ग्रिल्‍स. फाइल फोटो

नई दिल्‍ली : 12 अगस्‍त को डिस्‍कवरी चैनल पर प्रसारित हुए Man Vs Wild में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को पर्यावरण बचाने संबंधी संदेश दिया था. लेकिन उस एपिसोड में एक ऐसी बात थी जो सभी के मन में थी. हर व्‍यक्ति यह जानना चाह रहा था कि आखिर इस कार्यक्रम के होस्‍ट बियर ग्रिल्‍स और पीएम मोदी के बीच हिंदी में संवाद कैसे हो रहा था. क्‍योंकि बियर ग्रिल्‍स अंग्रेजी भाषी हैं. पीएम मोदी ने रविवार इस सीक्रेट से पर्दा उठा दिया.

देखें LIVE TV

रविवार को पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया आखिर कैसे उनके और बियर ग्रिल्‍स के बीच हिंदी में संवाद हो रहा था. उन्‍होंने कहा कि बड़ी संख्‍या में ऐसे लोग हैं जो यह जानना चाह रहे थे कि बियर ग्रिल्‍स मेरी हिंदी कैसे समझ रहे थे. लोगों ने यह भी पूछा कि क्‍या इस एपिसोड को कई बार शूट और एडिट किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे और बियर ग्रिल्‍स के बीच तकनीक ने पुल जैसा काम किया. उन्‍होंने बताया कि बियर ग्रिल्‍स के कान में एक कॉर्डलेस डिवाइस लगी थी. यह डिवाइस मेरे द्वारा बोली गई हिंदी को उन्‍हें इंग्लिश में ट्रांसलेट करके सुना रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author

TAGS

Trending news