Advertisement
trendingNow1531256

तेलंगाना में 28 मई तक लू चलने की संभावना, धूप में नहीं निकले बाहर

बदलते मौसम के साथ लू के कारण गर्मी जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए इससे बचने की सलाह दी गई है.

तेलंगाना के कई हिस्से करीब एक महीने से लू की चपेट में हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)
तेलंगाना के कई हिस्से करीब एक महीने से लू की चपेट में हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

हैदराबाद: तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है और लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गयी है. भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन में कहा कि रविवार से मंगलवार तक राज्य के छिटपुट हिस्सों में लू चलेगी.

विभाग ने लोगों को धूप में निकलने से बचने और जरूरी ऐहतियात बरतने की सलाह दी है. शनिवार को तेलंगाना के रामगुंदम में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था. खम्मम और हैदराबाद में अधिकतम तापमान क्रमश: 45 और 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

तेलंगाना के कई हिस्से करीब एक महीने से लू की चपेट में हैं और कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार चला गया.

TAGS

Trending news