Agra News: 40 साल बाद ताजमहल तक पहुंचा बाढ़ का पानी, दिल्ली में लालकिले जैसा आगरा में यमुना का खतरा
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1783554

Agra News: 40 साल बाद ताजमहल तक पहुंचा बाढ़ का पानी, दिल्ली में लालकिले जैसा आगरा में यमुना का खतरा

मानसून के मौसम में हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर खतरें की लकीर से भी ऊपर बह रहा है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक उफनती नदियों ने तबाही मचा रखी है. यमुना में आई बाढ़ ने दिल्ली के कई इलाकों का तहस नहस कर दिया. लोगों के घरों में पानी भर गया.

Agra Tajmahal Flood

मनीष गुप्ता/आगरा: मानसून के मौसम में हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर खतरें की लकीर से भी ऊपर बह रहा है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक उफनती नदियों ने तबाही मचा रखी है. यमुना में आई बाढ़ ने दिल्ली के कई इलाकों का तहस नहस कर दिया. लोगों के घरों में पानी भर गया. इसके बाद अब यमुना में बढ़ते पानी ने आगरा के लोगों की नींद उड़ा रखी है. यमुना के बढ़ते पानी को देखकर आगरा वासियों के माथे पर चिंता के पसीने बह रहे हैं.

बढ़ रहा यमुना का जल स्तर 
आगरा वासियों को यमुना में बढ़ते पानी को लेकर चिंता सता रही है. तटवर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने से लोगों में दह्सह्त देखने को मिली है. आपको बता दें कि लगभग 40 साल बाद ताजमहल की दीवार को पानी ने छुआ है. मेहताब बाग के ताज व्यू पॉइंट में भी यमुना का पानी पहुचंने लगा है . इसको लेकर जिला प्रशासन ने आसपास के इलकों के लोगों को जागरूक किया है. ताज व्यू पॉइंट में पानी आ जाने से जिला प्रशासन ने पर्यटकों के वहां जाने पर रोक लगा दी है. वहीं यमुना के पानी ने मेहताब बाग में पुलिस चौकी का पीछे का हिस्सा पानी से भर गया है और साथ ही पुलिसकर्मियों का शौचालय भी यमुना ने अपनी चपेट में ले लिया है. 

ताजमहल की दीवार तक पहुंचा पानी 
आपको बता दें यमुना नदी में बढ़ते पानी के जलस्तर ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है. लगातार बढ़ रहे पानी ने ताजमहल का गार्डन डूबा दिया है. इसके अलावा कैलाश और बल्केश्वर की सीढ़ियां भी पानी में डूब गई है. आगरा में सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान लो फ्लड लेवल 495 फीट को पार कर गया था, स्ट्रैची ब्रिज के नीचे पानी भरने लगा था.  सोमवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल से दो फीट अधिक 497 फीट तक पहुंच गया है. यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही श्री कैलाश मंदिर, ब्लकेश्वर घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं. लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए नदी किनारे रह रहे लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं और वह जल्द से जल्द पलायन कर रहे हैं.

मथुरा में बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी 
यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जहां सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को यमुना के तट से दूर रखने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं. मथुरा में उफनती यमुना के जल को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है. जहां एक ओर प्रशासन और पुलिस यमुना के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ लोगों से अपील कर रहा है.

Yamuna water level: 40 साल बाद ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी, आगरा में बाढ़ के खतरे ने लोगों को डराया

Trending news