बलिया पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 14 पिकअप वाहनों से 13 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया है. गिरफ्तार तस्कर पशुओं को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे.
मनोज चतुर्वेदी/बलिया: बलिया में घाघरा का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में कटान की समस्या शुरू हो गई है. बलिया के बैरिया तहसील अंतर्गत गोपालपुर टाड़ी गांव में एक मकान नदी में समा गया. मकान की जल समाधि का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही घाघरा के तटवर्ती इलाकों के कई गांव और कृषि योग्य भूमि कटान की चपेट में आ गए हैं। वहीं इलाके के लोग घाघरा के बढ़ते जलस्तर और कटन से दहशत में है.
Banka Double Murder: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया में 5 जुलाई को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. मृतक थाना क्षेत्र के धर्माराय गांव के रहने वाले थे. रविवार शाम 7 बजे की घटना घटी. मौके पर एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर शव को कब्जे मैं लेकर जांच कर रही है. साथ ही गोलीबारी किस किरण से पता लगाया जा रहा है. एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिल रही कि घटना स्थल पर जमावाड़ा लगा. फिलहाल, हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है.
om Prakash rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर से सपा में टूट का दावा किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों की टूट की अगुवाई बलिया के लाल सपा सांसद राजीव राय करेंगे. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सांसद राजीव राय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे और उस समय अमित शाह ने उनको डांटा था और कहा था कि तुमको जो काम दिए हैं वो जाकर करो.
Baleshwar Nath Temple Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भक्त महादेव को गर्मी से बचाने के लिए AC और मिनरल वाटर चढ़ाते हैं. आज हम इस मंदिर के बारे में डिटले से बताएंगे.
UP Accident News: यूपी में शहर-शहर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां बरेली, बलिया-मैनपुरी और फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तो कई घायल हो गए हैं. पढ़िए पूरी डिटेल...
Ballia Video: बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने दिल्ली आत्मघाती हमले पर बड़ा बयान दिया है. सपा सांसद सनातन पांडेय ने आतंकी डॉ. उमर के वीडियो को भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि यह बीजेपी द्वारा तैयार किया हुआ चेहरा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का चेहरा छिपा हुआ है. वहीं, SIR को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यूपी में 27 का चुनाव अलोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो समाजवादी पार्टी के लाखों लोग जेल जाएंगे. जरूरत पड़ी तो मरने के पहले मारेंगे भी.
मनोज चतुर्वेदी/बलिया: यूपी के बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में आयोजित भोजपुरी नाइट्स के दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के मंच पर आते ही पूरा पांडाल 'भृगु बाबा' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर आयोजित भोजपुरी नाइट्स में बीजेपी नेता एवं भोजपुरी गायक दिनेश लाल निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली ने जमकर धमाल मचाया.
Ballia News: यूपी के बलिया जिले में पुलिस की शिक्षक हत्याकांड के आरोपी से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. वहीं उसका साथी फरार हो गया.
देश का एक ऐसा भी जिला रहा जिसने 5 साल पहले यानि कि 1942 में ही ब्रिटिश हुकूमत से खुद को आजाद कर लिया था. अब आपके दिमाग में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर देश का वो कौन सा जिला है जिसने देश की आजादी से पहले ही खुद को आजाद घोषित कर दिया था.
Ballia Video: बलिया में राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले द्वाबा में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. बैरिया विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपलेंद्र प्रताप सिंह के बीच जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि बैरिया थाना अंतर्गत एक अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपलेंद्र पहुंचे हुए थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई. बात इतनी बड़ी की दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई.
Why Ballia is called bagi Ballia: भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के तुरंत बाद बलिया में लोगों का विद्रोह शुरू हो गया. 19 अगस्त 1942 को बलिया के हजारों लोग भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कैद अपने नेताओं को छुड़ाने के लिए जेल की ओर बढ़े थे.
1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक छोटा-सा शहर ब्रिटिश शासन के खिलाफ खड़ा हुआ. जनता ने प्रशासन अपने हाथ में ले लिया, स्वतंत्र सरकार बनाई और कुछ दिन तक अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया.
Manoj Chaturvedi/Ballia: गर्मी से बचने के लिए हर कोई बड़े चाव से गन्ने का जूस पीता है, लेकिन गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन गन्ने का जूस निकालने वाले के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है यह देखने को मिला बलिया के सिकंदरपुर में. यहां गन्ने का जूस निकालने वाले का एक हाथ जूस मशीन के अंदर चला गया. गन्ने के साथ ही हाथ अंदर चले जाने से जूस वाला दर्द से चिल्लाने लगा. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने जूस वाले की मदद की और मशीन को धीरे-धीरे उल्टा चलाते हुए उसके हाथ को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसका हाथ खून से लहूलुहान हो चुका था.
मनोज चतुर्वेदी/बलिया: बलिया में एकतरफा इश्क ने एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने आत्मदहा करने की कोशिश की. युवक प्रेमिका के घर पहुंचा और उससे शादी करने की जिद करने लगा. युवती ने जब मना किया तो युवक ने फिल्मी स्टाइल में खुद पर पेट्रोल डाल लिया. ग्रामीण उसे रुकने के लिए दौड़े तो उसने खुद को आग लगा ली. यह भयावह दृश्य मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आग में बुरी तरह झुलसे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Maha kumbh Mela Bhagdad on Mauni Amavasya: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मरने वाले 30 लोगों की पुष्टि की गई है. जिसमें बलिया से चार, गोंडा से एक लोगों की मौत हो गई. वहीं जौनपुर से भी दो लोगों की मौत हुई है.
Ballia Video: बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में एक इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एसडीएम के सामने एक दुकानदार को पीटते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह घटना अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इंस्पेक्टर दुकानदार का कॉलर पकड़कर उसे पीटते हैं और जमकर गाली देते हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
Ballia News: आज-कल मौत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. अचानक लोगों को हार्ट अटैक आता है और मौके पर ही उनकी मौत हो जाती है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बलिया से सामने आ रहा है, जहां एक शक्स की बोलते हुए मौत हो गई, दरअसल खेतीबाड़ी पर किसानों का एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां एक व्यक्ति बोलते वक्त अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..
Ballia Video: बलिया में रील बनाने का अजब-नजारा देखने को मिला है. जहां बाइक पर पहंचे तीन युवकों ने केवल अंडरवियर पहना था और सिर पर हेलमेट लगा रखा लगा रखा था. तीनों कभई बाइक पर सवार होकर फर्राटा भर रहे थे तो कभी केवल अंडरवियर में ही बाजार में लोगों को बाच घूम रहे थे. भले तीनों युवकों को शर्म नहीं आ रही थी लेकिन उन्हें देख कर महिलाएं जरूर शर्मा रही थी. उन तीनों के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बलिया पुलिस एक्शन में आ गई है. उन तीनों का इस तरह से वीडियो बनाना भारी पड़ गया है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.
Baliya Video : आखिरकार कैसे पहुंचती है यूपी से बिहार तक शराब, बिहार में प्रतिबंधित शराब पहुंचाने के कई तरीके तो आपने देखे होंगे पर बलिया पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जिसने बिहार तक शराब पहुंचाने का नायाब तरीका निकाला है. जी हां बलिया जनपद की दुबहर थाने की पुलिस ने बक्सर के रहने वाले एक शख्स को उस समय धर दबोचा , जब वह अपनी मोटरसाइकिल से बिहार की तरफ जा रहा था. पूछताछ और बाइक की चेकिंग के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए. जब तेल की टंकी के नीचे एक और टंकी मिली जिसमें शराब ही शराब भरी हुई थी.
Ballia Video: उत्तर प्रदेश के बलिया में DIG वसूली का खेल का भंडाफोड़ करते हुए सख्त कदम उठाए हैं. डीआईजी ने एडीजी के साथ मिलकर 2 पुलिसकर्मियों, 16 दलालों के गिरफ्तारी और नरही थाने के अंतर्गत आने वाली कोरंटाडीह चौकी पूरी सस्पेंड कर दी है. देखें वीडियो.
Video: शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे 24 पर हालात बिगड़ गए हैं. नेशनल हाईवे पर 3 फीट से ज्यादा पानी भर गया है. जिससे कई वाहन पानी में डूब गए हैं. हाईवे पर पानी भरने से रूट को डायवर्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मेडिकल कॉलेज में भी 4 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है. लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है. वीडियो देखें