Ramayan Path Benefits: रोज पढ़ें यह एक श्लोक, इस मंत्र में समाया है पूरी रामायण का निचोड़
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2065802

Ramayan Path Benefits: रोज पढ़ें यह एक श्लोक, इस मंत्र में समाया है पूरी रामायण का निचोड़

 Ramayan Path benefits: हम आपको एक श्लोक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पाठ करने से आपको संपूर्ण रामायण पाठ करने के समान ही फल मिलेगा.  इस श्लोक को एक श्लोकी रामायण भी कहा जाता है.

Ramayan Path Benefits: रोज पढ़ें यह एक श्लोक, इस मंत्र में समाया है पूरी रामायण का निचोड़

Ek Shloki Ramayan: भगवान राम की कृपा पाने के लिए लोग अपने घरों में रामायण पाठ करते हैं और करवाते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रामायण पाठ करना सभी के बस की बात नहीं है. एक व्यक्ति के द्वारा एक दिन में रामायण पाठ करना संभव नहीं है. अगर आप रामायण का पाठ नहीं कर पाते तो प्रभु का नाम रोज लें. अगर आपको रामायण पाठ का पुण्य लेना है तो हम आपको एक श्लोकी रामायण के बारे में बता रहे हैं जिसको पढ़ने से आपको रामायण पढ़ने जितना पुण्य मिलेगा. 

Sakat Chauth 2024: सकट चौथ पर क्यों जरूरी है चांद की पूजा और अर्ध्य? यहां जानें चंद्रमा दिखने का सटीक समय

क्या है एकश्लोकि रामायण?
एकश्लोकि रामायण में सिर्फ एक की श्लोक दिया गया है. उसमें पूरी रामायण का निचोड़ है. यह उन लोगों के लिए है, जो एक श्लोक को पढ़कर भगवान राम की कृपा पा सकते हैं. इसको पढ़ने से पूरी रामायण पढ़ने का पुण्य प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं एकश्लोकि रामायण के श्लोक को.

एक श्लोकी रामायण का हिंदी अनुवाद
इस श्लोक में रामायण की संक्षिप्त कहानी है. श्रीराम वनवास गए, वहां उन्होने स्वर्ण मृग का वध किया. रावण ने सीताजी का हरण कर लिया, जटायु रावण के हाथों  मारा गया. श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई.  श्रीराम ने बालि का वध किया. हनुमान जी ने समुद्र पार किया और लंका का दहन किया. राम जी ने रावण और कुंभकर्ण का वध किया.  रामायण में बताया गया है, कैसे धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए. अधर्म के मार्ग में चलने वाले की कभी भी विजयी नहीं होती है.

Masik Shivratri 2024 List: साल 2024 में कब-कब है मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि, यहां देखें पूरे साल की लिस्ट

आदौ रामतपोवनादिगमनं हत्वा मृगं कांचनं
वैदेहीहरणं जटायुमरणं सुग्रीवसम्भाषणम्।
बालीनिग्रहणं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनं
पश्चाद्रावणकुंभर्णहननमेतद्धि रामायणम्।।
।।एकश्लोकि रामायणं संपूर्णम्।।

रामायण पाठ से होने वाले फायदे
रामायण पाठ करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं. जो लोग रोज  रामायण पाठ करते हैं, उनको जीवन के अंत में राम जी की कृपा से मोक्ष मिल जाता है. रामायण के सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो आपके जीवन की समस्याओं का समाधान मिल सकता है. कलियुग में रामायण पाठ करने से व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट नहीं होती है. रामायण पाठ करने से आपको भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है. भगवान राम के नाम जप से मोक्ष मिल जाता है. हम जब रामायण पाठ करते हैं तो मन को शांति मिलती है और तनाव दूर होता है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

Sakat Chauth 2024: कब है सकट चौथ, नोट करें तिलकुट चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

 

Trending news