Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2453268

Saharanpur News: बॉलीवुड अभिनेत्री ने पूर्व विधायक पर लगाया रेप का आरोप, अश्लील वीडियो का मामला पुलिस तक पहुंचा

Saharanpur News: अभिनेत्री उर्मिला ने लगाए पूर्व विधायक पर आरोप, पूर्व विधायक पहुंचे सहारनपुर कहा नहीं की है शादी, पहले से है शादीशुदा

Saharanpur News
Saharanpur News

नीना जैन/सहारनपुर : उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि सुरेश राठौड़ ने उनका शारीरिक शोषण किया, अश्लील वीडियो बनाया और लगातार प्रताड़ित किया. उर्मिला ने बताया कि उनकी मुलाकात सुरेश राठौड़ से 12 जून 2022 को हुई थी, जिसके बाद उनके बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई. एक दिन सुरेश ने उन्हें अपने आश्रम बुग्गावाला बुलाया और लंच पर आमंत्रित किया, जहां उन्होंने उर्मिला को खाने में नशीला पदार्थ पिलाया और उनके साथ नैतिक व अनैतिक संबंध स्थापित किए.

अश्लील वीडियो बनाकर किया प्रताड़ित
उर्मिला ने कहा कि सुरेश ने अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया. उर्मिला ने कहा कि वह इस प्रताड़ना से परेशान होकर 4 अक्टूबर 2022 को नेपाल जाकर पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह कर चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश राठौड़ उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं और उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं कि उन्हें बड़े अधिकारियों को खुश करना होगा.

दी गई धमकी 
उर्मिला ने यह भी बताया कि उनके और सुरेश के बीच कई बार झगड़े और गाली-गलौज हुई है. उन्हें धमकी दी गई है कि अगर वह सुरेश की बात नहीं मानेंगी तो उनका अश्लील वीडियो वायरल किया जाएगा. उर्मिला ने यह चिंता भी जताई कि उनके पति सुरेश राठौड़ से उन्हें जान का खतरा है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने की जांच
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उर्मिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उर्मिला के आरोप ने एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ हिंसा और शोषण के मुद्दे को उजागर किया है.

सुरेश राठौड़ ने आरोपों को बताया निराधार 
दूसरी ओर, सुरेश राठौड़ ने उर्मिला के सभी आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा है कि सभी आरोप झूठे हैं और पुलिस को उन्होंने सारे तत्व दे दिए हैं. पुलिस जांच कर रही है और उन्होंने उर्मिला से कोई विवाह नहीं किया है. उनका विवाह पहले ही हो चुका है और उनके दो बच्चे हैं.

उत्तर प्रदेश की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

यह भी पड़ें : Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं के बिगड़े बोल, आंख फोड़ने और गोली मारने का ऐलान
यह भी पड़ें : UP News: बागपत समेत यूपी के तीन जिलों में खुलने जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज, जल्द ही प्रस्ताव होगा पास

 

TAGS

Trending news