Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2501747

Kushinagar News: नाबालिग लड़की पर घर में घुसकर एसिड अटैक, कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Kushinagar News: कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. जख्मी युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Kushinagar News: नाबालिग लड़की पर घर में घुसकर एसिड अटैक, कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Kushinagar News: कुशीनगर, यूपी में 15 साल की एक किशोरी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता के पिता के अनुसार, सोमवार को उनकी बेटी घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी बाइक पर आए दो युवक उनके दरवाजे पर रुके और जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगे. जैसे ही किशोरी बाहर आई, एक युवक ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया और दोनों वहां से फरार हो गए.

इस हमले के बाद परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता अब खतरे से बाहर है, और उसका इलाज स्वशासी मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर में चल रहा है. मेडिकल रिपोर्ट में भी एसिड अटैक की पुष्टि की गई है. 

पुलिस कर रही घटना की जांच 
वहीं, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है. हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल का कहना है कि उन्होंने पीड़िता के घर पर जाकर रात में परिजनों से बातचीत की, लेकिन मामले की परिस्थितियों को देखते हुए इसे संदेहास्पद मान रहे हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है और स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस बीच, पीड़िता के पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर हमलावर कौन थे और उनके इस घिनौने कदम का मकसद क्या था. फिलहाल, पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके.

ये भी देखें: आजमगढ़ के बड़े हिन्दू नेता को मिली लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी, धमकाने वाले ने PM_CM का भी लिया नाम

 

उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं Latest News हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें:  नोएडा के मशहूर मॉल के रेस्तरां में परोसी जा रही थी शराब, रेड पड़ते ही मची खलबली

 

 

TAGS

Trending news