जालौन जिले में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोनम की शादी 11 जून को हुई थी और करीब दो महीने बाद वह मायके आई थी. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Jalaun News : उरई नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर चल रहे विवाद पर जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है. डीएम के संशोधित आदेश के बाद, आईएएस रिंकू सिंह राही अब जांच समिति का हिस्सा नहीं हैं. उनके स्थान पर उप जिलाधिकारी जालौन राकेश कुमार सोनी को समिति का नया सदस्य बनाया गया है.
Jalaun News: आईएएस रिंकू सिंह राही बुधवार को उरई नगर पालिका पहुंचे थे. इस दौरान जांच को लेकर ईओ से उनकी तीखी बहस हो गई. कर्मचारियों ने कई कमरों में ताले भी लगा रखे थे.
IAS Rinku Singh Rahi: जालौन जिले के मुख्यालय उरई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नई तहसील परिसर में तैनात आईएएस अधिकारी और एसडीएम रिंकू सिंह राही को कार्यभार संभालने के दौरान कार्यालय न मिलने पर कड़ा रुख अपनाना पड़ा.
Jalaun Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर में टक्कर मार दी, इसके बाद पलट गई. हालांकि हादसे में कार सवार लोगों की जान बच गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. यह घटना जालौन के जालौन-बंगरा मार्ग स्थित गैलेक्सी होटल के सामने हुई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन में ₹1275 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया और विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला.
जालौन में पूर्व प्रधान को रास्ते में रोककर मारपीट, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लूटने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उसे फार्महाउस ले जाकर दोबारा पीटा गया, जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई.
Jalaun News: योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन जिले के दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां बहुत तेज कर दी हैं.
जालौन जिले के उरई की रहने वाली रूपल बाल्मीकि ने NEET परीक्षा में 720 में से 520 अंक हासिल कर परिवार और पूरे बाल्मीकि समाज का नाम रोशन किया है. नगर पालिका में सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर की बेटी रूपल अब परिवार की पहली डॉक्टर बनने जा रही हैं. उन्होंने भविष्य में गरीबों और अपने समाज के लोगों का मुफ्त इलाज करने का संकल्प भी लिया.
जालौन की काजल मंसूरी ने हिंदू युवक ओम से अपनी मर्जी से शादी करने का दावा करते हुए वीडियो जारी किया. पुलिस से सुरक्षा की मांग, मामले की जांच जारी.
Jalaun Viral News: जालौन में एक मुस्लिम युवती ने अपनी मर्जी से हिंदू युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है. इसके बाद युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से अपनी और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उसका कहना है कि अगर उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे.
जालौन के उरई में एक प्रेमी जोड़े ने परिवार की मर्जी के खिलाफ पहले कोर्ट मैरिज की और फिर संतोषी माता मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी कर ली। इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Bundelkhand Expressway Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दंग रह गए.
Jalaun News: जालौन में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आईएएस रिंकू सिंह राही को ईमानदार, निष्पक्ष और जनहित में कार्य करने वाला अधिकारी बताते हुए उनके स्थानांतरण पर नाराजगी जताई.
Jalaun News: जालौन में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जो जमीन सरकारी, वो जमीन हमारी. उनका ये नारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Jalaun Accident CCTV Video: उतर प्रदेश के जालौन में एक बेकाबू कार के पलटने का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक कार पक्की सड़क से उतरकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट जाती है. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गए.
Jalaun News: कान पकड़कर उठक बैठक करने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. अब ब्लॉक प्रमुख के साथ नोकझोंक का वीडियो सामने आया है.
Jalaun News : जालौन में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने स्थानीय किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. काबिलपुरा, तिमरो और फूलपुरा समेत कई गांवों के किसान वर्तमान में मिल रहे मुआवजे की राशि से असंतुष्ट हैं.
Jalaun News: प्रदेश के जालौन जनपद के उरई नगर में सोमवार सुबह एक घटना सामने आई, जहां नगर पालिका परिषद के एक सफाईकर्मी के साथ कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट की. इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उरई कोतवाली के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
Jalaun news: रविवार को रोजाना की तरह किशोरी ने घर वालों के लिए खाना बनाया. दादा दादी को खाना देने के बाद किशोरी ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या कर ली.
Jalaun News: जालौन की पहुज नदी में मध्य प्रदेश के जिला भिंड से नहाने आए तीन युवक डूब गए. जानकारी मिलने पर सीएम योगी ने घटना पर संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
Jalaun News: जालौन के रूरा सिरसा गांव में कोटेदार पर राशन कम तौलकर बांटने का आरोप लगा है. ग्राम प्रधान और 26 कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है.