Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand531142

बरेली में महज 50 रुपये के लिए भतीजे ने चाचा को मार डाला

 महेंद्र अपने भतीजे वीरेंद्र से काम करने के लिए जाने को कह रहा था. वीरेंद्र ने काम पर जाने के लिए किराये के पचास रुपये महेंद्र से मांगे. 

बरेली की घटना. फाइल फोटो
बरेली की घटना. फाइल फोटो

नई दिल्‍ली : बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां भतीजे ने चाचा को 50 रुपये की खातिर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद इलाके में आफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपी भतीजे की तलाश में जुट गई है.

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव कचनारी के रहने बाले महेंद्र को उसके भतीजे वीरेंद्र कुमार उर्फ अमर सिंह ने महज पचास रुपये की खातिर मौत के घाट उतार दिया. महेंद्र अपने भतीजे वीरेंद्र से काम करने के लिए जाने को कह रहा था. वीरेंद्र उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में काम करता था. वीरेंद्र ने काम पर जाने के लिए किराये के पचास रुपये महेंद्र से मांगे. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

जब महेंद्र ने उसके किराये के 50 रुपये नहीं दिए तो वीरेंद्र और महेंद्र में झगड़ा होने लगा. इसी दौरान वीरेन्द्र ने महेंद्र को उठा कर पटकना शुरू कर दिया. वीरेंद्र की पिटाई से महेंद्र की मौत हो गई. महेंद्र के मौत होने के बाद वीरेंद्र मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ उसके चाचा महेंद्र की हत्या का मुकदमा लिख लिया है और महेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी भतीजे वीरेंद्र की तलाश में जुट गई है.

TAGS

Trending news