नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम जांचने का आखिरी मौका, तुरंत ऑनलाइन चेक कर लें नाम
Advertisement

नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम जांचने का आखिरी मौका, तुरंत ऑनलाइन चेक कर लें नाम

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम चेक कर सकते हैं. नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव दिसंबर में होने हैं. 

Nagar Nigam Election 2022

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजने वाली है. इसके लिए हर जगह सभी नगर निगम (Nagar Nigam) , नगर पालिका परिषद (Nagar Palika Parishad) और नगर पंचायतों (Nagar Panchayat) की मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मतदाता सूची में आज से ऑनलाइन देख नाम जोनवार देखे जा सकेंगे. वोटर लिस्ट नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होगी. अगर आपको मतदाता सूची (Online Voter List) में गड़बड़ी लगती है तो निर्वाचन अधिकारियों के जरिये शिकायत दर्ज करवा सकेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय चुनाव अधिकारियों से इन आपत्तियों पर विचार करने को कहा है.

यूपी नगर निकाय चुनाव में दलों- निर्दलीयों को बंटे चुनाव चिन्ह, जानें किसको क्या मिला

उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर निगम, वाराणसी नगर निगम, आगरा नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, शाहजहांपुर नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, झांसी नगर निगम  समेत कुल 17 नगर निगम में चुनाव होने हैं. इसके अलावा 200 नगर पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतें भी हैं. इन 763 निकायों में 13,980 वार्ड, 42,947 पोलिंग बूथ और 13,988 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

नगर निगम-नगर पालिका चुनाव में NOTA का इस्तेमाल होगा, नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

बदायूं में सबसे ज्यादा 14 नगर पालिका परिषद और 7 नगर पंचायतें हैं. बरेली में 21 नगर निकाय हैं. इसमें एक नगर निगम के अलावा , पंद्रह नगरपालिका और 4 नगर पंचायत शामिल हैं. प्रतापगढ़ में 18 नगर पालिका परिषद और 1 नगर पंचायत है. इस बार सभी नगर निकायों में कुल 95 लाख मतदाता बढ़े हैं. अगर 2017 की बात करें तो 652 नगर निकायों में 3.32 करोड़ मतदाता थे, जो अब बढ़कर 4.27 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं.

यूपी नगर निकाय चुनाव की घोषणा विधानसभा सत्र के बाद! चुनाव आचार संहिता के चलते अड़ंगा

राजधानी में इस बार 6 लाख के करीब वोटर बढ़ गए हैं.लखनऊ नगर निगम में वार्डों की संख्या में भी 1985 का इजाफा हुआ है. नगर निकाय चुनाव दिसंबर में होने के आसार है.इस बार 6 लाख नए मतदाता वोटर लिस्ट में लखनऊ नगर निगम में जुड़े हैं. वर्ष 2017 में मतदाताओं की तादाद 24 लाख के आसपास थी. अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कुल मतदाताओं का कुल डेटा 30 लाख को पार कर गया है. लखनऊ नगर निकाय में कुल 30.49 लाख वोटर हो गए हैं.

निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप शिकायतों का निवारण करने के साथ दिया जाएगा. हालांकि नगर निकाय के परिसीमन का काम पूरा हो चुका है. निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ नगर निकाय में तमाम गांव औऱ कस्बों को जोड़े जाने के बाद लाजिमी है कि वोटरों की संख्या बढ़ेगी. खासकर पिछले 5 साल में 18 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं के मतदाताओं के जुड़ने से ये बढ़ोतरी हुई है. घर घर जाकर सर्वेक्षण और जागरूकता अभियान के कारण भी नाम बढ़े हैं.

लखनऊ नगर निगम सीमा में पिछली बार के मुकाबले 88 गांव नए जुड़े हैं. इन ग्राम पंचायतों के वोटर भी सूची में जुड़े हैं. मतदाता सूची में इन इलाकों से करीब 2.5 लाख नए वोटर की वृद्धि हुई है.

नगर निगम का हाल

कुल नए मतदाता : 5.87 लाख
कुल वोटर : 30.49 लाख
नगर निगम वोटर :28.61 लाख
नगर पंचायत : 1.88 लाख
नगर पंचायत नए वोटर : 31669
मतदाता (2017) : 1566797
मतदाता (2022) : 188466

किस नगर निकाय में कितने मतदाता 

अमेठी :13,093
इटौंजा : 6,552
काकोरी :19,094
गोसाईगंज : 8,487
नगराम : 9,631
बीकेटी :56,079
मलिहाबाद : 22,123
महोना : 7,051
मोहनलालगंज :25,892
बंथरा : 20,473
कुल मतदाता : 1,88,466

UP Nagar Nikay chunav 2022: क्या है निकाय चुनाव के मायने, क्या है नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में अंतर?

Trending news