Bhojpuri Sawan Special Song 2022: गुंजन सिंह-शिल्पी राज का बोलबम गीत 'कांवरिया ब्रांड होला' रिलीज, मचा रहा धमाल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1255958

Bhojpuri Sawan Special Song 2022: गुंजन सिंह-शिल्पी राज का बोलबम गीत 'कांवरिया ब्रांड होला' रिलीज, मचा रहा धमाल

Bhojpuri Sawan Special Song 2022: भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर एक्टर गुंजन सिंह अपनी गायकी और एक्टिंग से खूब धूम मचा रहे हैं. उनके गाये हुए जो भी गाने आते हैं, श्रोताओं के बीच खूब धमाल मचाते हैं. ऐसे में गुंजन सिंह गाया हुआ कांवर गीत 'कांवरिया ब्रांड होला' एंगल म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 

यह सावन मास का पावन मौसम में कांवर गीत कांवरिया ब्रांड होला खूब धमाल मचा रहा है. कांवरिया एक ब्रांड है को गुंजन सिंह ने अपने खास अंदाज में गाया है और उनका साथ दी हैं शिल्पी राज ने. गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में गाया हुआ यह कांवर गीत देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है. इसके वीडियो में गुंजन सिंह और महिमा सिंह ने मनमोहक अंदाज में अदायगी किया है.

भोले बाबा की भक्ति में मस्त कर देने वाला यह कांवर गीत कांवरिया ब्रांड होला में गुंजन सिंह भगवा पहनावे में पक्के कांवरिया भक्त लग रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह साड़ी पहने कांवर लिए झूम नाच रही हैं. इस गाने के संगीतकार आर्या शर्मा हैं. गीतकार उमेश अनमोल हैं. वीडियो निर्देशक आर्यन देव, एडीटर शुभम बाबू हैं.

Trending news