यूपी में कई IAS अधिकारियों के तबादले, बालकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बने
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1759816

यूपी में कई IAS अधिकारियों के तबादले, बालकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बने

IAS Transfer list: राज्य में शासन स्तर पर श्रीमती बीना कुमारी मीना,आलोक कुमार,प्रभु नारायण सिंह,नवीन कुमार जी.एस समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.

यूपी में कई IAS अधिकारियों के तबादले, बालकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बने

लखनऊ: प्रदेश में एक बार फिर शासन स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बीएल मीणा को प्रमुख सचिव गन्ना एवं आबकारी की मिली जिम्मेदारी. अपर मुख्य सचिव संजय भुसरेड्डी के रिटायरमेंट के चलते शासन में हुए फेरबदल. प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी अब आलोक कुमार को दी गई है. प्रभु नारायण सिंह को मिली गन्ना आयुक्त की जिम्मेदारी. नवीन कुमार बने प्रभारी राहत आयुक्त.

1. श्रीमती बीना कुमारी मीना आईएएस (आरआर-1993)
वर्तमान पद
प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग एवं महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ.प्र. शासन
नवीन पद
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग का प्रभार हटाकर प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर मूलरूप से तैनात करते हुए प्रमुख सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार यथावत बनाये रखा जाना.

2. श्री आलोक कुमार
आईएएस (आर.आर. 1998)

वर्तमान पद
प्रमुख सचिव, नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ.प्र. शासन एवं नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लखनऊ

नवीन पद
वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया जाना।

3.श्री प्रभु नारायण सिंह
 आईएएस (आरआर-2007) 
वर्तमान पद
सचिव, राजस्व विभाग, उ.प्र शासन एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा आयुक्त, चकबंदी, उत्तर प्रदेश
नवीन पद
आयुक्त, गन्ना, उत्तर प्रदेश

4.श्री नवीन कुमार जी.एस.
आईएएस (आरआर-2007) 

वर्तमान पद
विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

नवीन पद
विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उ.प्र. शासन एवं प्रभारी राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश

5. श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी
आईएएस (एससीएस-2008)

वर्तमान पद
विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश

नवीन पद
विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

WATCH: जानें कब है आषाढ़ पूर्णिमा, धन और मानसिक समस्या के निदान के लिए करें ये महाउपाय

Trending news