उन्नाव चुनाव रिजल्ट 2022: पुरवा में पहली बार खिला कमल तो सदर में लगी जीत की हैट्रिक
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1121954

उन्नाव चुनाव रिजल्ट 2022: पुरवा में पहली बार खिला कमल तो सदर में लगी जीत की हैट्रिक

Unnao Seats Chunav Results: माखी कांड की रेप पीड़िता की मां आशा सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी थीं. उन्हें 2 हजार वोट भी नहीं मिल सके. इसके साथ ही, कांग्रेसी मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा इमरान राणा पुरवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

उन्नाव चुनाव रिजल्ट 2022: पुरवा में पहली बार खिला कमल तो सदर में लगी जीत की हैट्रिक

ग्यानेंद्र प्रताप/उन्नाव: बीते गुरुवार यूपी विधानसभा चुनाव का समापन्न हो गया. प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई. वहीं, उन्नाव में भी कई इतिहास कायम किए. पहली बार भाजपा ने पुरवा विधानसभा में कमल खिलाया. इसके अलावा, सदर से पंकज गुप्ता ने हैट्रिक लगाई.

उन्नाव में बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा का परचम लहराया है. उन्नाव की सियासी रणभूमि पर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच वोटों को लेकर जमकर खींचतान रही, लेकिन जब नतीजे आए तो इतिहास बन गया. बीजेपी ने उन्नाव में दो बड़े इतिहास कायम किए हैं. पुरवा विधानसभा में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है, तो वहीं जिस सदर सीट पर कोई प्रत्याशी तीन बार विधायक नहीं रहा, वहां से बीजेपी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है. 

यूपी चुनाव के रिजल्ट बड़े दिलचस्प! स्वामी की हार, राजा की जीत, हॉट सीटों पर रहे ये नतीजे

मुनव्वर राणा की बेटी भी हारीं
इसके अलावा, माखी कांड की रेप पीड़िता की मां आशा सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी थीं. उन्हें 2 हजार वोट भी नहीं मिल सके. इसके साथ ही, कांग्रेसी मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा इमरान राणा पुरवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

विधानसभा- मोहान
भाजपा- ब्रजेश रावत- 113291
सपा- आंचल वर्मा -70112
कांग्रेस- मधु वर्मा- 2744
बसपा- सेवक लाल रावत- 20806

भाजपा प्रत्याशी बृजेश रावत 43179 मतों से विजयी हुए.

विधानसभा- भगवंतनगर
भाजपा- आशुतोष- 127118
सपा -अंकित परिहार - 84108
कांग्रेस - जंग बहादुर सिंह- 2580
बसपा- ब्रज किशोर - 28441

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष शुक्ला 43010 वोट से विजय हुए.

यूपी चुनाव रिजल्ट 2022: सीएम योगी की शानदार जीत, लेकिन 10 मंत्रियों की हुई हार!​

विधानसभा- सफीपुर
भाजपा- बम्बालाल - 102968
सपा- सुधीर रावत - 68836
कांग्रेस- शंकर लाल - 1504
बसपा - राजेन्द्र कुमार- 19768

भाजपा प्रत्याशी बंबा लाल दिवाकर 34132 वोट से जीते।

विधानसभा- सदर उन्नाव
भाजपा - पंकज गुप्ता- 126670
सपा - अभिनव कुमार - 95542
कांग्रेस- आशा सिंह - 1555
बसपा- देवेन्द्र सिंह - 15605

भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता 31188 वोट से जीते।

विधानसभा- पुरवा
भाजपा - अनिल सिंह - 133827
सपा - उदय राज यादव- 102766
कांग्रेस- उरुषा इमरान राणा- 1878
बसपा - विनोद त्रिपाठी - 10557

भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह 31061 वोट से जीते.

यूपी की धर्मनगरियां बदल देती हैं सत्ता का खेल: यहां देखें अयोध्या-मथुरा-काशी-प्रयागराज में किसने मारी बाजी

बांगरमऊ
भाजपा- श्रीकांत कटियार- 90980
सपा- मुन्ना अल्वी - 75187
कांग्रेस- आरती बाजपेयी- 5285
बसपा- राम किशोर पाल- 22543

बीजेपी से प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 15793 वोट से जीते.

WATCH LIVE TV

Trending news