कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, 400 सीटें जीतने वाले बयान को बताया मुंगेरी लाल का सपना
Advertisement

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, 400 सीटें जीतने वाले बयान को बताया मुंगेरी लाल का सपना

बाराबंकी में रविवार को किसान जागरूकता ट्रैक्टर रैली निकाली गई. शहर से करीब एक सैकड़ा ट्रैक्टरों को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, 400 सीटें जीतने वाले बयान को बताया मुंगेरी लाल का सपना

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: बाराबंकी में रविवार को किसान जागरूकता ट्रैक्टर रैली निकाली गई. शहर से करीब एक सैकड़ा ट्रैक्टरों को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने जी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि यह रैली किसानों के सम्मान में निकाली गई है. किसान और नौजवान भारतीय जनता पार्टी के हमेशा साथ रहा है.

उन्होंने कहा कि सभी किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी है।.उन्होंने कहा कि अभी तक देश में सांसद और विधायक निधि होती थी. लेकिन इस सरकार ने इतिहास में पहली बार किसानों के लिये किसान सम्मान निधि बनाई है. 

गठबंधन को लेकर साधा निशाना 
वहीं चाचा-भतीजे के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव पहले भी छोटे दल और बड़े दलों को मिलाकर चुनाव लड़ चुके हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी दो बड़े दल मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने बड़ा गठबंधन किया. लेकिन जनता पूरी तरह से मोदी और योगी के साथ है, सारे गठबंधन फेल होंगे. कमल का फूल फिर खिलेगा और 350 के पार भाजपा की सीटें आएंगी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी.

अखिलेश पर कसा तंज
वहीं, अखिलेश यादव के 400 पार वाले बयान को महेंद्र सिंह ने मुंगेरी लाल का सपना करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला किसी के साथ नहीं है, एकतरफा चुनाव है. क्योंकि जनता भाजपा के साथ है और हम 350 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे. 

WATCH LIVE TV

 

Trending news